नहीं मिला मुकेश का मोबाइल: क्राइम लोकेशन पर पहुंची SIT, सैप्टिक टैंक को तोड़ा; कोर्ट ने जेल भेजा आरोपी सुरेश

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 09 जनवरी 2025। पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के आरोपी सुरेश चंद्राकर और तीन अन्य आरोपियों को बीजापुर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से चारों आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं बुधवार को मुकेश हत्याकांड में जांच पड़ताल कर रही एसआईटी की टीम क्राइम लोकेशन पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सोमवार को मुकेश हत्याकांड के आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर, रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके को बीजापुर न्यायालय में पेश किया गया। यहां से सुरेश सहित चारों आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। 

आरोपियों पर हत्या और हत्या में सहभागिता की धारा लगाई गई है। अगली सुनवाई के लिए 21 जनवरी की तारीख दी गई है। इधर आज एसआईटी की टीम जांच पड़ताल करने क्राइम लोकेशन पर पहुंची। टीम ने स्पॉट पर पहुंचकर हर एंगल से जांच पड़ताल की। टीम ने कुछ साक्ष्य और मुकेश का मोबाइल ढूढ़ने उस सैप्टिक टैंक को भी तुड़वाया जहां से मुकेश का शव बरामद किया गया था। लेकिन वहां से मोबाइल नहीं मिला। 

जानकारी के मुताबिक, ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के जिस बाड़े में मुकेश की हत्या की गई। उस बाड़े में 17 कमरें बने हुए है। जिसमें 11 नम्बर के कमरे में मुकेश की हत्या कर शव को सैप्टिक टैंक में डाल दिया गया। अभी पुलिस ने 11 नम्बर के कमरे को सील कर रखा है और वहां एक बख्तरबंद गाड़ी के साथ सुरक्षाबलो की तैनाती की गई है।

Leave a Reply

Next Post

'पांच मिनट के लिए लगा हम मर गए', तिरुपति भगदड़ में बाल-बाल बची महिला श्रद्धालु की आपबीती

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर तिरुपति 09 जनवरी 2025। आंध्र प्रदेश के तिरुमाला हिल्स पर भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में बुधवार शाम को वैकुंठ एकादशी उत्सव शुरू होने से दो दिन पहले मची भगदड़ में बचे श्रद्धालु दशहत में है। एक महिला श्रद्धालु ने भगदड़ की आपबीती बयां करते हुए कहा कि […]

You May Like

प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'....|....तिब्बत में 7.0 तीव्रता के भूकंप से भारी तबाही: 16 लोगों की मौत....|....‘रूस को रणनीतिक रूप से नहीं हरा सकते’....|....भाजपा का लोकतंत्र बचाओ अभियान चोर की दाढ़ी में तिनका - दीपक बैज