“झारखंड के संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को निकालेंगे बाहर”, पाकुड़ में बोले चंपई सोरेन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पाकुड़ 04 अक्टूबर 2024। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने और उनके द्वारा ‘‘हड़पी गई” जमीन वापस लेने का समय आ गया है। हाल ही में भाजपा में शामिल हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व नेता चंपई सोरेन की इस टिप्पणी से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश में हिंदुओं और आदिवासियों की आबादी में कमी आने की चेतावनी दी थी। पीएम मोदी ने राज्य में झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर राज्य की पहचान, संस्कृति और विरासत की कीमत पर घुसपैठियों को ”समर्थन” देकर खतरनाक ‘‘वोट बैंक की राजनीति” करने का आरोप लगाया था। पाकुड़ के शाहरकोल पंचायत के अंतर्गत गोकुलपुर हाट मैदान में आदिवासी समाज की सभा को संबोधित करते हुए चंपई सोरेन ने कहा, ‘‘हम किसी भी घुसपैठिए को अपनी जमीन पर रहने नहीं देंगे, जहां हमारे पूर्वज पैदा हुए और अपनी संपत्ति व स्वाभिमान के लिए अंग्रेजों से लड़े।

चंपई सोरेन ने कहा कि हम बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे और अपनी जमीन वापस लेंगे। सोरेन ने तिलका मांझी, वीर सिदो-कान्हू, चंड-भैरव और फूलो-झानो जैसे महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने अंग्रेजों को चुनौती दी थी।

Leave a Reply

Next Post

एक ही परिवार के 4 लोगों की बेरहमी से गोली मारकर हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अमेठी 04 अक्टूबर 2024। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के शिवरतनगंज क्षेत्र में एक दुस्साहिक वारदात में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक परिवार किराए के मकान में रहता था। परिवार का मुखिया सरकारी स्कूल में शिक्षक […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर