‘एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच के सीधे प्रसारण पर लगे रोक’, प्रियंका चतुर्वेदी की मांग

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 23 अगस्त 2025। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एशिया कप में संभावित भारत-पाकिस्तान मैच के देश में सीधे प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने शुक्रवार को राष्ट्रीय हित और जनभावना का हवाला देते हुए अगले महीने होने वाले एशिया कप के दौरान भारत-पाकिस्तान मैच का सीधा प्रसारण बंद करने के लिए सरकार को पत्र लिखा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखे पत्र में प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा, ‘मैं आपको गहरी पीड़ा और चिंता के साथ लिख रही हूं, न केवल एक संसद सदस्य के रूप में, बल्कि इस देश के नागरिक के रूप में भी, जो अभी भी इस साल पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले में जानमाल के नुकसान का गम भूल नहीं पाया है। इस हमले के बाद सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जो एक आतंकवाद-रोधी अभियान था, जिसका उद्देश्य पाकिस्तान को आतंकवाद के निरंतर प्रायोजन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जवाबदेह ठहराना था। आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता का संदेश लेकर एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल दुनिया भर में भेजा गया था, जिसमें मैं भी शामिल थी, लेकिन भारत सरकार का क्रिकेट मैचों के आयोजन का यह निर्णय मुझे और मेरी अंतरात्मा को पूरी तरह से अस्वीकार्य है।

‘पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर जोर देने की जिद से निराश’
उन्होंने लिखा, ‘मैं बीसीसीआई और युवा मामले एवं खेल मंत्रालय दोनों की ओर से एशिया कप में भारत की भागीदारी और पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर जोर देने की जिद से निराश हूं। खेल भावना की आड़ में मैच होने देना आतंकवादी राष्ट्र के खिलाफ खड़े होने के नैतिक साहस का अभाव दिखाता है। विश्व इतिहास ऐसे उदाहरणों से भरा पड़ा है, जहां राष्ट्रों ने खेलों की बजाय सिद्धांतों को चुना, रंगभेद के दौरान दक्षिण अफ्रीका का बहिष्कार, दशकों से ओलंपिक बहिष्कार, और हाल ही में पाकिस्तान की अपनी हॉकी टीम की ओर से सभी मंजूरी के बावजूद एशिया हॉकी कप के लिए भारत में खेलने से इनकार करना खेल मंत्रालय के निर्णय के पाखंड को उजागर करता है।’

पाकिस्तान की ओर से एशिया क्रिकेट कप के बहिष्कार की याद दिलाई
उद्धव गुट के सांसद ने कहा, ‘मैं सरकार को 1990-91 में भारत-पाकिस्तान तनाव बढ़ने पर पाकिस्तान की ओर से एशिया क्रिकेट कप के बहिष्कार की भी याद दिलाना चाहूंगी। हालांकि, पैसा कमाने के लिए बीसीसीआई की ओर से इस मैच को बढ़ावा देने की जिद वास्तव में न केवल खून का पैसा, बल्कि अभिशापित पैसा भी होगा, क्योंकि इस पर पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और हमारे वर्दीधारी जवानों के ताबूतों का अभिशाप लगा है।’

‘देशभक्ति को अलग-अलग हिस्सों में बांटने का जोखिम नहीं उठा सकते’
उन्होंने कहा, ‘भारत के लोग एकरूपता के हकदार हैं और ऐसा मैच नहीं देखना चाहते जो 140 करोड़ से ज्यादा नागरिकों के दर्द और आक्रोश से लाभ कमाए। जब सीमा पार आतंकवाद में अभी भी जानें जा रही हैं, तो हम देशभक्ति को अलग-अलग हिस्सों में बांटने का जोखिम नहीं उठा सकते। जहां हमारी सेनाएँ पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को खत्म करने के लिए अपनी जान कुर्बान कर रही हैं, वहीं सरकार क्रिकेट मैचों को स्ट्रीम करने वाले प्लेटफॉर्म्स पर नजरें गड़ाए हुए है, जो आपसी संबंधों को सामान्य बनाते हैं और त्रासदी को व्यापार में बदल देते हैं।’

‘भारत बनाम पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग पर पाबंदी लगाएं’
अंत में उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रीय हित और जनभावना को ध्यान में रखते हुए यह जरूरी है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, वेबसाइटों और एप्स पर भारत बनाम पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग पर रोक लगाएं। चूंकि आपके पास सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का भी प्रभार है, तो मैं आपसे आग्रह करती हूं कि प्रसारकों को मैच का सीधा प्रसारण करने से रोकें। भारत आक्रोशित है, ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत सरकार के प्रयासों में उसके साथ खड़ा रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ऑपरेशन सिंदूर जारी रखने का आह्वान जारी है, ऐसे में पाकिस्तान के साथ कोई भी बातचीत इस समर्थन के साथ विश्वासघात होगी। आशा है कि आप भारत प्रथम का रुख अपनाएंगे और वही करेंगे जो राष्ट्र अपनी सरकार से अपेक्षा करता है।’

Leave a Reply

Next Post

टीएमसी नेता डेरेक का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला; कहा- मानसून सत्र को बाधित करने के तरीके खोजती रही सरकार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 23 अगस्त 2025। संसद का मानसून सत्र समाप्त होने के बाद टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र पूरे मानसून सत्र के दौरान बचाव की मुद्रा में रहा। केंद्र सरकार मानसून सत्र को बाधित करने के […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप