रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र करें शुरू: कलेक्टर

शेयर करे

समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

बिलासपुर, 23 मई 2023। कलेक्टर सौरभ कुमार ने जिले में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अभी हाल में व्यापक पैमाने पर रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसी कड़ी में जिले में भी बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। कलेक्टर ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित टीएल की बैठक में इस आशय के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम आर.ए.कुरूवंशी, नगर निगम कमिश्नर कुणाल दुदावत, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय अग्रवाल, सभी एसडीएम सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
          कलेक्टर ने बैठक में सभी अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से करवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राज्य शासन की फ्लैगशीप योजनाओं में प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने गोबर पेंट उत्पादन और कार्य की जानकारी ली। रीपा के तहत चल रही गतिविधियों, गोठान में गोबर खरीदी की भी विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी गोठानों में अनिवार्य रूप से गोबर खरीदी कराने कहा। इसके अलावा उन्होंने आयुष्मान योजना, धन्वंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर, शाला भवनों के निर्माण एवं मरम्मत आदि कार्याें सहित राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, सुपोषण अभियान आदि की विस्तार से समीक्षा की।

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री मोदी ने फिर उठाया ऑस्ट्रेलिया में मंदिरों पर हमले का मुद्दा, कहा- स्वीकार्य नहीं कोई संबंधों को…

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 24 मई 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। यहां उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हो रहे मंदिरों पर हमले और देश में खालिस्तानियों की बढ़ती गतिविधियों पर बात […]

You May Like

पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर