विकराल रूप ले रहा भू-धंसाव, बढ़ने लगी घरों में दरारें, कई परिवार हुए शिफ्ट, औली रोपवे का संचालन बंद

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

चमोली 05 जनवरी 2023। उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में हो रहे भू-धंसाव ने अब विकराल रूप ले लिया है। अब स्थिति यह है कि भू-धंसाव ने अब सभी वार्डों को चपेट में ले लिया है। सोमवार रात को अचानक मकानों में दरारें आने लगीं जिससे पूरे नगर में दहशत फैल गई। बुधवार को जेपी कॉलोनी के 50 प्रभावितों को कंपनी ने और अलग-अलग वार्डों से 16 प्रभावित परिवारों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया। इससे पूर्व 11 प्रभावितों को शिफ्ट किया जा चुका है। वहीं मारवाड़ी में भूमि से लगातार पानी का रिसाव होने से निचले क्षेत्र के भवनों को भी खतरा हो गया है। नगर के सिंहधार वार्ड में स्थित बीएसएनएल के कार्यालय और आवासीय भवनों में भी दरारें उभर आई हैं जिससे यहां रहने वाले परिवारों पर भी खतरा मंडराने लग गया है।

सोमवार रात को नगर के मारवाड़ी वार्ड में जेपी कंपनी के 50 आवासीय भवनों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई थीं। खतरे को देखते हुए बुधवार को जेपी कंपनी ने सभी मकानों को खाली कराकर कर्मचारियों को अलग-अलग जगह पर सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर दिया। कंपनी के आवासीय परिसर में रहने वाले भरत बिष्ट का कहना है कि कंपनी के भवनों के साथ उनके मकानों में भी दरारें आ गई हैं। मारवाड़ी में रहने वाले दिनेश सिंह भंडारी, दीपक जोशी, दीपक भंडारी का कहना है कि खेतों में भी बड़ी-बड़ी दरारें पड़ी हैं। जेपी कॉलोनी के पिछले हिस्से में जमीन से पानी का रिसाव लगातार जारी है। अब कई मकानों की दीवारों से भी पानी रिसने लग गया है।

जमीन से निकल रहा पानी खेतों की दरारों में घुस रहा है इससे खतरा और भी बढ़ गया है। सोमवार से नगर के सभी नौ वार्ड परसारी, रविग्राम, सुनील, अपर बाजार, नृसिंह मंदिर, मनोहर बाग, सिंहधार, मारवाड़ी और गांधी नगर वार्ड में किसी न किसी मकान में दरारें आ गई हैं। साथ ही दरारें लगातार बढ़ती जा रही हैं। यहां से प्रशासन ने करीब 16 प्रभावितों को बुधवार को जबकि पांच परिवारों को मंगलवार को शिफ्ट किया जा चुका है। इससे पूर्व छह परिवारों को भी शिफ्ट किया जा चुका है जबकि कई प्रभावित घर छोड़कर जा चुके हैं।  

रोपवे का संचालन बंद
वहीं, औली रोपवे का संचालन अग्रिम आदेशों तक बंद कर दिया गया है। रोपवे प्रबंधक दिनेश भट्ट ने बताया कि प्रशासन की ओर से यह आदेश मिले हैं, जबकि जीएमवीएन निदेशालय की ओर से अभी तक रोपवे संचालन रोकने के आदेश नही आए हैं। बता दें कि जोशीमठ में रोपवे टावर के इर्दगिर्द की जमीन में भी दरारें पड़ी हैं। पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 

पोस्ट ऑफिस भी किया शिफ्ट
जेपी कंपनी के परिसर में संचालित होने वाले पोस्ट ऑफिस को जोशीमठ के मुख्य डाकघर में शिफ्ट कर दिया गया है। बुधवार को कार्यालय का सारा सामान हटा दिया गया है। पोस्ट ऑफिस के अधिकारी एन लोहानी ने बताया कि पानी के रिसाव होने से परिसर में संचालित पोस्ट ऑफिस खतरे की जद में आ गया था। जिसके चलते इसे जोशीमठ के डाकघर में हस्तांतरित कर दिया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली के लिए सीजन का सबसे ठंडा दिन, 2.8 डिग्री तक लुढ़का पारा, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 05 जनवरी 2023। उत्तर पश्चिमी दिशाओं से चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से गुरुवार को दिल्ली का पारा कई पहाड़ी क्षेत्रों से नीचे चला गया। आज सुबह दिल्ली के लोधी रोड पर तापमान 2.8 डिग्री दर्ज किया गया। इस तरह आज दिल्ली की […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप