200 रुपये के लिए हत्या…पड़ोसियों ने पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मथुरा 09 फरवरी 2025। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक की 200 रुपये के लिए पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। युवक का शव पेड़ पर लड़का मिला। परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूरा मामला मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के गांव सिर्रेला का है। रविवार सुबह 32 वर्षीय वासुदेव उर्फ करुआ पुत्र सोहनलाल का शव घर के पड़ोस में पेड़ पर लटका मिला। जिसकी जानकारी मिलने पर परिजनों ने पड़ोसियों पर युवक की हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि 200 रुपये के विवाद को लेकर युवक से मारपीट की गई। फिर उसकी हत्याकर शव पेड़ पर लटका दिया गया। मृतक के चचेरे भाई प्रथम सिंह ने पड़ोसियों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। 

युवक की हत्या की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद भी ग्रामीणों ने पुलिस को युवक के शव को पेड़ से उतारने नहीं दिया। पुलिस ने बल प्रयोग कर शव को कब्जे में लिया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में मांट थाना प्रभारी निरीक्षक राजीत वर्मा का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

Leave a Reply

Next Post

झारखंड में बर्ड फ्लू से हड़कंप, हेमंत सरकार ने रोकथाम के लिए जारी किए निर्देश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 09 फरवरी 2025। रांची में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के पशु चिकित्सा महाविद्यालय स्थित पोल्ट्री फार्म में ‘बर्ड फ्लू’ का मामला सामने आने के बाद झारखंड सरकार ने इसका प्रसार रोकने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। केंद्रीय […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव