झारखंड में बर्ड फ्लू से हड़कंप, हेमंत सरकार ने रोकथाम के लिए जारी किए निर्देश

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 09 फरवरी 2025। रांची में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के पशु चिकित्सा महाविद्यालय स्थित पोल्ट्री फार्म में ‘बर्ड फ्लू’ का मामला सामने आने के बाद झारखंड सरकार ने इसका प्रसार रोकने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय ने राज्य को इसके प्रसार को रोकने के लिए सभी उपाय करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारी ने बताया कि पिछले 20 दिनों में पोल्ट्री फार्म में करीब 150 ‘गिनी फाउल’ (पक्षी) की मौत हो गई। भोपाल स्थित आईसीएआर-नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज (एनआईएचएसएडी) को भेजे गए नमूनों में ‘एवियन इन्फ्लूएंजा ए वायरस’ के एक प्रकार एच5एन1 की मौजूदगी की पुष्टि हुई है। 

रांची पशु चिकित्सा कॉलेज के डीन सुशील प्रसाद ने कहा, ‘‘(पोल्ट्री फार्म में) पक्षियों की लगातार हो रही मौतों के बाद हमने तीन फरवरी को एनआईएचएसएडी को नमूना भेजा था। रिपोर्ट में एच5एन1 की मौजूदगी की पुष्टि हुई।” राज्य पशुपालन निदेशक किरण कुमारी पासी ने बताया, ‘‘हमने एक परामर्श और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। क्षेत्र में इन पक्षियों की बिक्री और खरीद पर रोक लगाने का भी निर्देश दिया गया है। उपायुक्त को निगरानी के बाद पोल्ट्री फार्म में बचे हुए पक्षियों को मारने का निर्देश दिया गया है।” 

Leave a Reply

Next Post

स्टे खत्म होते ही एक्शन में योगी सरकार, मदनी मस्जिद पर चला बुलडोजर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 09 फरवरी 2025। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के हाटा नगर स्थित मदनी मस्जिद पर प्रशासन ने आज बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी। यह कदम मस्जिद से जुड़े विवाद के बाद उठाया गया है, जो 18 दिसंबर 2024 से शुरू हुआ था। प्रशासन ने मस्जिद की कानूनी […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज