बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने दिया शानदार सरप्राइज, दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म ‘फाइटर’ का किया ऐलान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बॉलीवुड के हैंडसम हंक और डांसर ऋतिक रोशन आज 47 साल के हो चुके हैं। इस खास मौके पर उन्हें बॉलीवुड और देश भर से बधाईयां मिल रही है। इसी बीच आज ऋतिक ने अपने आने वाली फिल्म का भी ऐलान कर दिया है। अपने बर्थडे के खास मौके पर ही ऋतिक ने इस बात की अनाउंसमेंट की है।

दरअसल ऋतिक ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो के कैप्शन में ऋतिक ने लिखा – #Fighter के रूप में MARFLIX की एक झलक पेश! असाधारण  दीपिका पादुकोण  के साथ मेरी पहली फिल्म। सिद्धार्थ आनंद के साथ काम करने में मजा आएगा। इस टीज़र के साथ ऋतिक ने फिल्म की रिलीज़ डेट की भी घोषणा की 30 सितम्बर 2022 में ये फिल्म रिलीज़ होगी। ऋतिक के इस सरप्राइज पर फैन्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। बड़े परदे पर ऋतिक और दीपिका पहली बार साथ नजर आने वाले हैं।

बता दें कि  हाल ही में दीपिका ने अभी अपना जन्मदिन मनाया था और इस मौके पर जब ऋतिक ने उन्हें विश किया था तब दीपिका ने हिंट देते हुए कहा था कि कुछ बहुत बड़ा जल्द ही आने वाला है। तो लीजिए आज ऋतिक ने अपने ही जन्मदिन पर फैन्स को तोहफा दे दिया है। 

वर्कफ़्रंट की बात करें तो ऋतिक वॉर 2, फाइटर और कृष 4 को लेकर खबरों में बने हुए हैं। साथ ही वो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक हॉलीवुड टीवी सीरीज द नाइट मैनेजर के हिंदी रीमेक में नजर आने वाले हैं ।  साल 2021 में ऋतिक रोशन के पास वॉर 2, फाइटर, कृष 4 ,  विक्रम वेधा और हॉलीवुड सीरीज द नाइट मैनेजर के हिंदी  रीमेक जैसे प्रोजेक्ट्स हैं । 

Leave a Reply

Next Post

ट्विटर पर अमिताभ बच्चन के हुए 4.5 करोड़ फॉलोवर्स, खास मौके पर बिग बी हुए इमोशनल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           सदी के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। आए दिन वो अपनी तस्वीरे फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। इसी बीच अमिताभ के लिए आज एक खास मौका आया जिसमें उनके ट्विटर अकाउंट पर 45 मिलियन यानि 4.5 करोड़ फ़ोल्लोवेर्स का […]

You May Like

एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र