‘यह नया मनुवाद है’, राहुल गांधी का दावा- दिल्ली विश्वविद्यालय में 60 फीसदी आरक्षित पद खाली

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 27 मई 2025। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि इस सरकार में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग से व्यवस्थागत भेदभाव किया जा रहा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि योग्य उम्मीदवारों को नॉट फाउंड सुटेबल बताकर खारिज किया जा रहा है और यह एक नए तरीके का मनुवाद है।

राहुल गांधी का दावा- आरक्षित पदों को रखा जा रहा खाली
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ”नॉट फाउंड सुटेबल’ अब नया मनुवाद है। दलित और पिछड़े वर्ग के योग्य उम्मीदवारों को जानबूझकर अयोग्य ठहराया जा रहा है ताकि वे शिक्षा और नेतृत्व से दूर रहें। बाबा साहेब ने कहा था शिक्षा बराबरी के लिए सबसे बड़ा हथियार है, लेकिन मोदी सरकार उस हथियार को कुंद करने में जुटी है।

राहुल गांधी ने दावा किया कि ‘दिल्ली यूनिवर्सिटी में 60 प्रतिशत से ज्यादा प्रोफेसर और 30 प्रतिशत से ज्यादा एसोसिएट प्रोफेसर के आरक्षित पदों को NFS (अयोग्य उम्मीदवार) बताकर खाली रखा गया है। यह कोई अपवाद नहीं है। आईआईटी, केंद्रीय विश्वविद्यालयों, सभी जगह ये साजिश चल रही है। एनएफएस संविधान पर हमला है और सामाजिक न्याय से धोखा है। ये सिर्फ शिक्षा और नौकरी की नहीं, हक, सम्मान और हिस्सेदारी की लड़ाई है।’ 

पंडित नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की
मंगलवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि है। इस मौके पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘सशक्त और समावेशी भारत का सपना लिए, नेहरू जी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से स्वतंत्र भारत की मजबूत नींव रखी। सामाजिक न्याय, आधुनिकता, शिक्षा, संविधान और लोकतंत्र की स्थापना में उनका योगदान अमूल्य है। हिंद के जवाहर की विरासत और उनके आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

Leave a Reply

Next Post

थामा के साथ दिवाली पर बड़ी रिलीज़ मिलना बेहद खास एहसास है : आयुष्मान खुराना

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  मुंबई 28 मई 2025। अभिनेता आयुष्मान खुराना, जो बॉलीवुड में अपने दम पर एक सफल मुकाम तक पहुंचे हैं, अब अपने करियर की पहली दिवाली रिलीज़ को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म ‘थामा’, जिसे दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है, 2025 […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान