भाजपा नहीं चाहती महिलाएं, दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग सम्मान के साथ जिएं : प्रियंका

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 28 मई 2024। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मध्य प्रदेश में एक दलित महिला की मौत की घटना को लेकर सोमवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा के लोग संविधान के पीछे इसलिए पड़े हैं क्योंकि वे नहीं चाहते कि देश की महिलाएं, दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग सम्मान के साथ जीवन जिएं। पिछले साल अगस्त में अपने भाई की हत्या का दावा करते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराने वाली दलित समुदाय की अंजना अहिरवार की रविवार को सागर में अपने चाचा के शव को ले जाते हुए एम्बुलेंस से गिरने के बाद मृत्यु हो गई। अंजना ने पिछले साल अगस्त में यह दावा करते हुए मामला दर्ज कराया था कि उत्पीड़न के एक मामले में समझौता करने के लिए दबाव डालने वाले कुछ लोगों ने उनके भाई को पीटकर मार डाला था। प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “मध्य प्रदेश में एक दलित बहन के साथ घटी ये घटना दिल दहला देने वाली है।

भाजपा के लोग संविधान के पीछे इसलिए पड़े हैं क्योंकि वे नहीं चाहते कि देश की महिलाएं, दलित, आदिवासी, पिछड़े सम्मान के साथ जीवन जिएं, उनकी कहीं कोई सुनवाई हो।” उन्होंने दावा किया, “दिल्ली में पहलवान बहनें हों, हाथरस-उन्नाव की पीड़िताएं हों या फिर ये भयावह कांड- जहां भी महिला पर अत्याचार हुआ, नरेन्द्र मोदी जी और उनकी सरकार ने आरोपियों को ही ​बचाया। जिन बहनों पर अत्याचार हुआ, अगर उन्होंने न्याय मांगा तो उनके परिवारों को तबाह कर दिया गया।” उन्होंने कहा, “देश की महिलाएं अब चुप नहीं बैठने वाली हैं।

Leave a Reply

Next Post

जब तक मोदी और भाजपा हैं, धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होने देंगे...बोले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर वाराणसी 28 मई 2024। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को कहा कि जब तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा हैं, तब तक धर्म के आधार पर आरक्षण लागू नहीं होने दिया जाएगा।  वाराणसी लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी और प्रधानमंत्री […]

You May Like

पीएम मोदी 11 साल बाद राज्य मंत्रियों से सीधा संवाद करेंगे....|....'अमेरिकी सेना बच्चों की हत्यारी, उनका झूठा गौरव तोड़ा'....|....'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी