अब अंतरिक्ष में भी भारत का दबदबा, स्काईरूट ने दुनिया को चौंकाया

admin
शेयर करे

अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग, स्काईरूट बनी 1.1 बिलियन डॉलर की यूनिकॉर्न

भारत की स्पेस क्रांति को मिला रॉकेट बूस्ट, स्काईरूट की वैल्यू 1.1 बिलियन डॉलर

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 09 मई 2026। भारत का निजी अंतरिक्ष क्षेत्र अब सिर्फ सपने नहीं, बल्कि दुनिया को चुनौती देने वाली हकीकत बनता जा रहा है। इसी कड़ी में भारतीय स्पेस टेक कंपनी स्काईरुट एयरोस्पेस ने करीब 60 मिलियन डॉलर की बड़ी फंडिंग हासिल कर खुद को 1.1 बिलियन डॉलर वैल्यूएशन वाली यूनिकॉर्न कंपनी बना लिया है। विक्रम-1 रॉकेट की ऐतिहासिक पहली उड़ान से ठीक पहले मिली यह फंडिंग भारतीय स्पेस इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा मोड़ मानी जा रही है। शेरपालो वेंचर्स और वैश्विक निवेशक जीआईसी के नेतृत्व में हुए इस निवेश दौर में ब्लैक रॉक द्वारा प्रबंधित फंड, ग्रीनको ग्रुप के संस्थापक, अर्कम वेंचर्स, प्लेबुक पार्टनर्स और संघवी फैमिली ऑफिस जैसे बड़े नाम शामिल हुए। स्काईरूट अब इस पूंजी के जरिए अपने कमर्शियल लॉन्च ऑपरेशंस को तेज करने, विक्रम-1 की लॉन्च गति बढ़ाने और भविष्य के उन्नत रॉकेट विक्रम-2 के विकास पर आक्रामक तरीके से काम करेगी।

स्काईरूट के सह-संस्थापक और सीईओ पवन कुमार चंदना ने इसे भारत के निजी स्पेस सेक्टर के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि विक्रम-1 मिशन देश को वैश्विक स्पेस लॉन्च मार्केट में नई पहचान दिलाने वाला है।

Leave a Reply

Next Post

रोहित शर्मा पर फिदा हुईं सोनल चौहान

शेयर करेरोहित को मिला सोनल चौहान का सलाम सोनल चौहान ने बताया रोहित शर्मा को असली स्टार पॉवर  (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 09 मई 2026। रोहित शर्मा की वापसी जब होती है, तो सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं लौटता, बल्कि पूरे स्टेडियम की धड़कन तेज हो जाती है। इंडियन प्रीमियर […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान