कोरबा में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की हुई मौत, एक का सिर धड़ से हुआ अलग

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 20 जुलाई 2025। कोरबा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा कोरबा-चांपा मार्ग पर हुआ, जिसमें एक अधिवक्ता की मौत हो गई। वहीं, दूसरा हादसा बांकी मोंगरा थाना इलाके में हुआ। यहां राखड़ से भरे वाहन ने एक शख्स को इतनी बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में उसका सिर धड़ से अलग हो गया। कोरबा-चांपा मार्ग पर ग्राम उरगा से करीब 200 मीटर आगे हुए एक सड़क हादसे में अधिवक्ता नरेंद्र जायसवाल की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वे सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर के ऊपर से वाहन का पहिया गुजर गया। घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता नरेंद्र जायसवाल (57) उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम अंजोरीपाली भैसमा के निवासी थे। वह हर दिन अंजोरीपाली से जिला न्यायालय कोरबा आना-जाना किया करते थे। शनिवार को भी न्यायालय में कामकाज निपटा कर रात 10 बजे घर लौट रहे थे कि रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।

बताया जा रहा है कि मृतक अधिवक्ता बाइक पर सवार थे और तेज रफ्तार भारी वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। जहां उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद हड़कंप मच गया। राहगीरों ने इसकी सूचना 112 और उरगा थाना पुलिस को दी। उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मर्द कायम कर जांच की जा रही है वही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की तलाश की जा रही है।

राखड़ वाहन ने बाइक सवार को कुचला
वहीं, दूसरा हादसा बांकी मोंगरा थाना इलाके में हुआ। जहां शनिवार रात को एक जहां राखड़ से भरे वाहन ने एक शख्स को इतनी बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में उसका सिर धड़ से अलग हो गया। हादसा बांकी मोंगरा के दो नंबर दफाई राखड़ डेम के पास हुआ। ग्राम रोहिना से पहले एक अज्ञात राखड़ वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति को कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बांकीमोंगरा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को अस्पताल भिजवाया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि राखड़ से भरी वाहन की रफ्तार काफी तेज थी और उसने बाइक सवार को सामने से टक्कर मारी। 

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में 22 जुलाई को आर्थिक नाकेबंदी: चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने बड़ी बैठक लेकर बनाई रणनीति

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 20 जुलाई 2025। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को कथित शराब घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की ओर से गिरफ्तार किए जाने के एक दिन बाद कांग्रेस ने आगे की रणनीति बनाई है। इसके तहत छत्तीसगढ़ कांग्रेस […]

You May Like

भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च....|....कैटरीना कैफ से प्रेरित हैं एमी मिसोब्बाह