छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, कार की टक्कर से युवती समेत चार की मौत; परिवार में पसरा मातम

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

गौरेला पेंड्रा मरवाही 16 जून 2025। पेंड्रा में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें तेज रफ्तार शराब के नशे में कार सवार युवक ने दो बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवती सहित चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं कार चालक को भी मामूली चोट आई है। जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। जिले में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जिसमें एक कार चालक नशे की हालत में दो अलग-अलग बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मारी है। जिसमें चार लोगो की मौत हो गई। यह भीषण सड़क हादसा बीती रात पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुबटिया मझगवां मुख्यमार्ग पर सेवरा गांव के पास हुआ है। घटना उस समय हुई जब दो बाइक सवार धनपुर की ओर से पेंड्रा की तरफ आ रहे थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार कार सवार मरवाही निवासी स्नेहिल गुप्ता जो शराब के नशे में था। सामने से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों बाइक में सवार तीन युवकों की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवती को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रिफर कर दिया गया। 

लेकिन रास्ते में ही युवती ने भी दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक गंगा राम उर्फ सागर का कल जन्मदिन था और वह अपने दोस्त को धनपुर छोड़ने के बाद गर्लफ्रेंड सोनू केवट के साथ वापस घर गिरारी आ रहा था और पल्सर बाइक पर था। उसी दौरान कार ने उसे टक्कर मारी जबकि दूसरा बाइक सवार दो युवक जो बरघाट गांव के रहने वाले भूपेंद्र मराबी और रामावतार सिंह दोनों दशगात्र के कार्यक्रम में शामिल महोरा गांव गए हुए थे और कार्यक्रम के बाद अपने घर बरघाट आने को आईस्मार्ट बाइक से वापस घर आ रहे थे। उसे भी इसी कार चालक ने टक्कर मारी। कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए।

कार ने दूसरे साइड में चल रहे दोनों बाइक सवारों को चपेट में लिया और दोनों ही बाइक कार से 20 मीटर तो 50 मीटर दूर जा गिरी। फिलहाल, पुलिस मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी की मानें तो पूरे मामले में कार चालक के खिलाफ गम्भीर धाराओं में अपराध दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Next Post

आज राजकोट में पूर्व सीएम रूपाणी का अंतिम संस्कार, हादसे में मृतकों का आंकड़ा 274 तक पहुंचा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   अहमदाबाद 16 जून 2025। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज, यानी सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ राजकोट में किया जाएगा। गुजरात सरकार के मंत्री ऋषिकेश पटेल ने जानकारी देते हुए कहा कि विजय रूपाणी के पार्थिव शरीर की पहचान डीएनए सैंपल […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च