भेंट-मुलाकात : मुख्यमंत्री सीएम बघेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं, यह जानने आया हूँ

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर, 15 नवम्बर 2022। मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं, यह जानने आया हूँ। हम लोग योजनायें बनाते हैं इनका जमीनी क्रियान्वयन कैसा है यह देखने आप लोगों के बीच आया हूँ। पंथी नृत्य से आप लोगों ने स्वागत किया। फिर करी लड्डू से तौला। आपके स्नेह से अभिभूत हूँ।

किसानों की ऋणमाफी से अपनी बात शुरू करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी न्याय योजना से किसानों को हमने लाभान्वित किया। गन्ने की सबसे ज्यादा कीमत हमारे यहां है। कोदो कुटकी हम लोग खरीद रहे हैं। इस साल फसल काफी अच्छी है, घुमका में मैंने देखा कि मुरूम वाली भूमि है फिर भी भरपूर फसल है। वहीं स्व-सहायता समूह की सचिव रामेश्वरी वर्मा ने बताया कि हम लोगों ने वर्मी कम्पोस्ट के माध्यम से 3 लाख रुपये कमाया है। अब मछलीपालन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी योजनाएं महिलाओं को केवल आर्थिक रूप से ही मजबूत नहीं कर रही। वे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा रही हैं। अभी जयवंतीन को मैंने सुना। उसने अपने पति को भी आर्थिक रूप से सहयोग किया। महिलाएं मजबूत हो रही हैं। रीपा योजना से उनकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

वहीं सेवक यादव ने बताया कि मैं दिव्यांग हूँ, 10 साल पहले साईकल मिली थी। अब फिर चाहिए। चूंकि अभी समय नहीं हुआ है इसलिए पूरा समय बीतने पर ही दूसरी ट्राइसाइकिल मिल सकती है। उनकी बात सुनकर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा- कलेक्टर आपको बैटरी वाली गाड़ी दिलाएंगे। थान सिंह बघेल ग्राम बीरेझर ने बताया कि राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की 3 किस्त मिल गई है। बहुत अच्छी योजना है, थान सिंह ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Next Post

उपभोक्ताओं को जल्द न्याय मिले - न्यायमूति गौतम चौरड़िया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 15 नवंबर 2022। छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग एवं राज्य विधिक प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में राजधानी के पंडरी में स्थित आयोग के कार्यालय में राज्य स्तरीय उपभोक्ता सहायता एवं परामर्श केन्द्र का शुभारंभ किया। इस केन्द्र का उद्घाटन आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति श्री […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय