मुख्यमंत्री निवास में हनुमान जयंती पर सीएम विष्णुदेव साय ने की पूजा-अर्चना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 23 अप्रैल 2024। आज प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त केसरीनंदन भगवान हनुमान की जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सपरिवार मुख्यमंत्री निवास में पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों के लिए मंगल कामना की। पूरे देश में आज हनुमान जन्मोत्सव की धूम है। देश के हनुमान मंदिरों में सुबह से भक्तों की भीड़ लगी हुई है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित श्री सालासर बालाजी धाम में भी भव्य रूप से हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। सालासर बालाजी मंदिर में आज सुबह से लेकर शाम तक कई अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

आज के कार्यक्रमों में सबसे पहले सुबह 10 बजे सालासर बालाजी भगवान का दुग्धाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद भगवान को सवामणी भोग लगाया जाएगा। इसके बाद आज 11 बजे से भजन गंगा का आयोजन होगा। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे से सालासर बालाजी में सुंदरकांड का पाठ होगा। इसके बाद शाम 7 बजे भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

"भाजपा को वोट दें, ममता बनर्जी के गुंडों को उल्टा लटका देंगे": बंगाल में बोले अमित शाह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 23 अप्रैल 2024। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी में नागरिकता संशोधन अधिनियम को छूने की हिम्मत नहीं है, उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी हिंदू शरणार्थियों को नए कानून के तहत नागरिकता मिलेगी. अमित शाह ने […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज