आयुष्मान खुराना बनें वाई वाई इंडिया के ब्रांड एम्बेसेडर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

अनिल बेदाग/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 06 सितम्बर 2023। सुप्रसिद्ध नूडल ब्रांड वाई वाई बनाने वाली, सीजी कॉर्प ग्लोबल की एफएमसीजी इकाई सीजी फूड्स ने गर्व से बॉलीवुड के सुपरस्टार आयुष्मान खुराना को अपना नया ब्रांड एम्बेसेडर बनाने की घोषणा की है। अभिनेता आयुष्मान खुराना ने कहा, “वाई वाई जैसे युवाओं के पसंदीदा ब्रांड के साथ जुड़ना बेहद खुशी की बात है। इसके द्वारा पेश किए जाने वाले उत्पादों की जीवंत और विविध रेंज इसे अन्य ब्रांडस से अलग करती है। हर स्वाद, क्षेत्र और पसंद की मांग पूरी करने वाली यह अनूठी नूडल्स श्रृंखला अपने ब्रांड अपने नाम के अनुरूप है। सीजी फूड्स और सीजी कॉर्प ग्लोबल इंडिया के प्रबंध निदेशक, वरुण चौधरी कहते हैं, “आयुष्मान खुराना के साथ मिल कर काम करना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता थी, और मुझे खुशी है कि हम इतने कम समय में एक साथ आगे आए हैं। यह साझेदारी एक ऐसे महत्वपूर्ण समय में हुई है जब मैं न केवल इस ब्रांड के लिए बिक्री में तेजी से वृद्धि के बारे में सोच रहा हूँ बल्कि इसके साथ देश भर में वाई वाई प्रशंसकों के साथ गहरे संबंध स्थापित करने की सोच भी शामिल है। भारत हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है, और मैं यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध  हूं कि वाई वाई भारत में अपनी जड़ें मजबूत करने के साथ नेतृत्व करने की की स्थिति में पहुंचे।“

     इस अभियान और साझेदारी की जीत सही दिशा में उठाए गए महत्वपूर्ण कदम पर केंद्रित है। यह महत्वाकांक्षी लक्ष्य विकास और नवाचार के प्रति ब्रांड की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसे आयुष्मान खुराना के साथ सहयोग से और शक्ति मिली है, क्योंकि यह बाजार में एक अग्रणी कंपनी के रूप में अपनी राह पर आगे बढ़ रही है।

Leave a Reply

Next Post

सनातन धर्म को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर अड़े उदयनिधि स्टालिन, राष्ट्रपति-महाभारत का किया जिक्र

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर चेन्नई 06 सितम्बर 2023। तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन अपने सनातन धर्म के बयान के बाद से ही लगातार चर्चा में बने हुए हैं। उनके बयान पर देश भर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। इस बीच एक बार फिर उदयनिधि ने अपने बयान का […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान