रोते हुए रोनाल्डो को लामिन यमाल ने लगाया गले, विश्व कप से बाहर होने के बाद भावुक कर देने वाला पल वायरल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 07 जुलाई 2026। फीफा विश्व कप 2026 के राउंड ऑफ-16 में स्पेन ने इंजरी टाइम में मिकेल मेरिनो के गोल की बदौलत पुर्तगाल को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। इस हार के साथ ही क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विश्व कप जीतने का सपना भी टूट गया। मैच समाप्त होने के बाद रोनाल्डो मैदान पर भावुक होकर आंसू बहाते नजर आए। इसी दौरान स्पेन के 19 वर्षीय युवा स्टार लामिन यमाल उनके पास पहुंचे और उन्हें गले लगाकर सांत्वना दी। यह भावुक दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

जीत के जश्न के बीच यमाल ने दिखाई खेल भावना
स्पेन की टीम जहां जीत का जश्न मना रही थी, वहीं लामिन यमाल कुछ पल के लिए अपने साथियों से अलग होकर सीधे रोनाल्डो के पास पहुंचे। उन्होंने पुर्तगाली कप्तान को गले लगाकर उनका हौसला बढ़ाया। फुटबॉल प्रेमियों ने इस पल को खेल भावना और एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी के प्रति सम्मान का शानदार उदाहरण बताया।

दो पीढ़ियों की यादगार भिड़ंत
इस मुकाबले को फुटबॉल की दो पीढ़ियों के बीच टक्कर के रूप में देखा जा रहा था। एक ओर 19 वर्षीय लामिन यमाल थे, जिन्हें दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों में गिना जाता है, जबकि दूसरी ओर 41 वर्षीय क्रिस्टियानो रोनाल्डो थे, जो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। रोनाल्डो ने पूरे 90 मिनट मैदान पर बिताए, लेकिन स्पेन की मजबूत डिफेंस के सामने वह कोई बड़ा प्रभाव नहीं छोड़ सके। उनका एक बेहतरीन प्रयास स्पेन के गोलकीपर उनाई सिमोन ने आसानी से रोक लिया। इसके बाद 90+1वें मिनट में मिकेल मेरिनो ने विजयी गोल कर पुर्तगाल का सफर समाप्त कर दिया।

संन्यास पर जल्दबाजी में फैसला नहीं लेंगे रोनाल्डो
मैच के बाद रोनाल्डो ने अपने भविष्य पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘विश्व कप से इस तरह बाहर होना दुखद है। मैंने अपना सबकुछ झोंक दिया और अपनी ओर से कोई कमी नहीं छोड़ी। हां, यह मेरा आखिरी विश्व कप था, लेकिन अब मैं अपने परिवार के साथ समय बिताऊंगा और भविष्य को लेकर सोचूंगा। मैं कोई भी जल्दबाजी वाला फैसला नहीं करूंगा।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं कभी भी भावनाओं में बहकर फैसले नहीं लेता।

मार्टिनेज की तारीफ, टीम पर जताया भरोसा
रोनाल्डो ने विश्व कप के बाद इस्तीफा देने वाले पुर्तगाल के मुख्य कोच रॉबर्टो मार्टिनेज की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘मुझे उनके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। वह शानदार कोच और बेहतरीन इंसान हैं। उन्होंने पुर्तगाल के लिए जो किया, उसकी सराहना होनी चाहिए। मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।’

उन्होंने हार पर दुख जताते हुए कहा, ‘किसी बड़े टूर्नामेंट से बाहर होना हमेशा दुख देता है। हमारी टीम लगातार बेहतर हो रही थी। मेरी नजर में हमने अच्छा खेल दिखाया। मैच किसी भी तरफ जा सकता था, लेकिन फुटबॉल ऐसा ही खेल है। अब हमें खुद को संभालना होगा और आगे बढ़ना होगा।’ रोनाल्डो का विश्व कप सफर भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन मैच के बाद लामिन यमाल के साथ उनका भावुक पल लंबे समय तक फुटबॉल फैंस की यादों में बना रहेगा।

Leave a Reply

Next Post

यूपी एसटीएफ ने एक लाख के इनामी कुख्यात विक्की को किया ढेर, आठ साल से पुलिस को दे रहा था चकमा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अंबेडकरनगर 07 जुलाई 2026। यूपी के अंबेडकरनगर में मंगलवार तड़के यूपी एसटीएफ ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश को ढेर कर दिया। इसकी पहचान विक्की उर्फ आसिफ अली पुत्र मजहर हुसैन उर्फ बाबू अली के रूप में हुई है। यह कानपुर नगर के बिल्हौर थाना […]

You May Like

शराब के लिए मां ने पैसे देने से मना किया तो बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार....|....जेल में दोस्ती से प्लानिंग तक: महिला के भेष में आए तीन लुटेरों में दो दबोचे, राज ज्वैलर्स लूटकांड में खुलासा....|....कोरबा से पटना जा रही बस में प्रसव, नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म; मां-शिशु दोनों स्वस्थ....|....सीएम साय ने छत्तीसगढ़ को दी सौगात, 103 करोड़ रुपये से ज्यादा के स्वास्थ्य कार्यों का किया भूमिपूजन....|....झारखंड में इको टूरिज्म, खेल और कला-संस्कृति को मिलेगी नई रफ्तार; सीएम हेमंत सोरेन ने दिए अहम निर्देश....|....यूपी एसटीएफ ने एक लाख के इनामी कुख्यात विक्की को किया ढेर, आठ साल से पुलिस को दे रहा था चकमा....|....रोते हुए रोनाल्डो को लामिन यमाल ने लगाया गले, विश्व कप से बाहर होने के बाद भावुक कर देने वाला पल वायरल....|....मैहर में बड़ा सड़क हादसा: ट्रक में पीछे से जा घुसी तेज रफ्तार एक्सयूवी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत....|....बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे को लेकर बढ़ा विवाद, हेराफेरी के विरोध में कांग्रेस विधायक उपवास पर बैठे....|....महाराष्ट्र में बारिश का कहर: 13 लोगों की मौत, 10 घायल, पहाड़ी इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी