सांसद अनूप प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से 11 लाख की ठगी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

हाथरस, 09 अक्टूबर 2026। सांसद अनूप प्रधान के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर कर पुस्तक खरीद के नाम पर 11 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। राजकमल प्रकाशन समूह के मुख्य परिचालन अधिकारी ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और रुपये वापस दिलाने की मांग की है।

मुकेश कुमार निवासी नई दिल्ली ने तहरीर में बताया कि वह पिछले 17 वर्षों से राजकमल प्रकाशन समूह में कार्यरत हैं और वर्तमान में मुख्य परिचालन अधिकारी के पद पर हैं। उनका पहला परिचय विमल गौतम से चार अगस्त 2026 को सांसद अनूप प्रधान के दिल्ली आवास 11 विंडसर पैलेस पर हुआ था। वे सांसद निधि से पुस्तक क्रय के संबंध में मिलने गए थे।

अगले दिन सुबह साढे सात बजे विमल गौतम ने फोन कर कहा कि सांसद जी से बात हो गई है और पुस्तक क्रय का कार्य मिलने वाला है। आठ अगस्त को दोपहर विमल गौतम ने सांसद का लेटर हेड दिया और कार्य दिलाने के बदले 11 लाख रुपये की मांग रखी। प्रकाशन हित को देखते हुए वह सांसद के हस्ताक्षर और ई-साक्षी पोर्टल पर अपलोड होने के वादे पर सहमत हो गए।

अगले दिन हाथरस में सांसद से लेटर पर हस्ताक्षर कराने के नाम पर विमल गौतम ने 11 लाख रुपये ले लिए और कहा कि जल्द ही लेटर अपलोड कर सूचित करेंगे। 25 अगस्त को ई-साक्षी पोर्टल पर अपलोड का स्क्रीनशाट व्हाट्सएप किया गया, जो फर्जी लगा।

शक होने पर कंपनी मालिक अशोक माहेश्वरी के साथ सात सितंबर को दिल्ली आवास पर सांसद से मुलाकात की तो पता चला कि लेटर हेड पर फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Next Post

सीजेपी को नहीं मिली प्रदर्शन की अनुमति

शेयर करे‘प्रक्रिया का नहीं हुआ पालन, देरी से दी गई सूचना’, पुलिस ने बताए कारण छत्तीसगढ़ रिपोर्टर            दिल्ली, 09 अक्टूबर 2026। मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने कल धरना प्रदर्शन का एलान किया है। इसको लेकर दिल्ली पुलिस की संयुक्त पुलिस आयुक्त नूपुर […]

You May Like

युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर....|....सीजेपी को नहीं मिली प्रदर्शन की अनुमति....|....सांसद अनूप प्रधान के फर्जी हस्ताक्षर से 11 लाख की ठगी....|....दिल्ली से लेकर गुजरात-तमिलनाडु तक डेंगू का कहर....|....जेल्जकोविच के गोल से मोहन बागान ने जीता 22वां आईएफए शील्ड खिताब....|....भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बारिश पर निर्भरता बड़ी चुनौती....|....न्यूयॉर्क में आईसीई की गोलीबारी से हड़कंप....|....सुखदेव भगत पहुंचे बोधघाट परियोजना के डूबान क्षेत्र के आने वाले 56 गांव के ग्रामीणों के बीच....|....वोट चोरों के खिलाफ आवाज़ उठाने पर बर्बरता निंदनीय, डरी हुई तानाशाही सरकार अत्याचार पर उतरी - दीपक बैज....|....अंग्रेजों के जुल्म से विद्रोही बने विजय देवरकोंडा