इंदौर में ऑनलाइन बिजली बिल भरने में उपभोक्ताओं को आ रही परेशानी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

इंदौर, 23 नवंबर 2026।  इंदौर में सरकारी विभागों ने ऑनलाइन बिल जमा करने की सुविधा तो दे रखी है, लेकिन तकनीकी समस्याओं के चलते उनके ऐप और वेबसाइट ठीक से काम नहीं करते हैं। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ती है।

इंदौर की पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने भी ग्राहकों को ऐप के माध्यम से ऑनलाइन बिल भरने की सुविधा दी है। इसके लिए ऊर्जा ऐप बनाया गया है। इस ऐप के मेंटेनेंस पर कंपनी सालभर में लाखों रुपये खर्च करती है, लेकिन इसके बावजूद कई बार ऐप से बिजली बिल जमा नहीं हो पाते हैं। बिल जमा करने के लिए ऐप खोलते ही सर्वर डाउन होने का नोटिफिकेशन आ जाता है। इस बारे में अधिकारियों का कहना है कि ऐप की तकनीकी समस्याओं को तत्काल दूर किया जाता है। कई बार कमजोर इंटरनेट के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी आती है। बिल भरते समय नेटवर्क की स्थिति भी देख लेनी चाहिए।

इंदौर में आठ लाख से ज्यादा बिजली उपभोक्ता हैं। इनमें करीब साढ़े छह लाख घरेलू और सवा लाख व्यावसायिक उपभोक्ता हैं। पांच हजार से ज्यादा कनेक्शन उद्योगों में हैं। इनमें से पांच लाख से ज्यादा उपभोक्ता बिजली बिल भरने के लिए डिजिटल पेमेंट का विकल्प चुनते हैं। बिजली कंपनी ऑनलाइन बिल भेजने की सुविधा भी देती है, लेकिन कई बार ऐप से बिल जमा नहीं हो पाते हैं। इस समस्या के कारण उन उपभोक्ताओं को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है, जिनकी संपत्ति तो इंदौर में है, लेकिन वे व्यापार या नौकरी के सिलसिले में दूसरे शहर में रहते हैं। वे कंपनी के कैश काउंटरों पर भी बिल जमा करने नहीं जा पाते हैं। आपको बता दें कि इंदौर में हर दिन एक करोड़ यूनिट से अधिक बिजली की खपत होती है। ऑनलाइन बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं को बिजली कंपनी हर महीने 40 लाख रुपये की छूट भी देती है।

Leave a Reply

You May Like

इंदौर में ऑनलाइन बिजली बिल भरने में उपभोक्ताओं को आ रही परेशानी....|....पता चलेगा दस लाख साल पुराना इतिहास....|....तेज हवाओं के बावजूद प्रदूषण से नहीं राहत....|....सीएम योगी की मौजूदगी में काशी में सजेगा भव्य दीपोत्सव....|....अब एक ट्रैक पर राम-जानकी की नगरी....|....मोनालिसा: पिंक आउटफिट में भोजपुरी अभिनेत्री ने दिए शानदार पोज....|....महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी के दिखते हैं ये शुरुआती संकेत....|....वेलिंगटन टेस्ट: 2014 के बाद बेसिन रिजर्व में सिर्फ दूसरा मुकाबला ड्रॉ....|....सऊदी के अहम ठिकानों पर हूती का हमला जारी....|....ट्रंप ने एनवीडिया में हुआंग की वापसी का फिर किया समर्थन