‘स्टेनलेस स्टील को मिले अलग नीति का दर्जा, भारत बन सकता है वैश्विक हब’

admin
शेयर करे

‘जंग से बचेंगे पुल, रेलवे और इंफ्रास्ट्रक्चर! स्टेनलेस स्टील उद्योग ने रखा बड़ा रोडमैप

भारत बन सकता है ग्लोबल स्टेनलेस स्टील हब, लेकिन पहले चाहिए राष्ट्रीय स्टेनलेस स्टील नीति

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 02 जुलाई 2026। देश में जंग (करॉजन) से हर साल होने वाले करीब ₹12 लाख करोड़ के आर्थिक नुकसान को रोकने के लिए स्टेनलेस स्टील उद्योग ने केंद्र सरकार से राष्ट्रीय स्टेनलेस स्टील नीति और राष्ट्रीय एंटी-करॉजन मिशन लागू करने की मांग की है। यह मांग इंडियन स्टेनलेस स्टील डेवलपमेंट एसोसिएशन (ISSDA) और ग्लोबल स्टेनलेस स्टील एक्सपो (GSSE) की रणनीतिक साझेदारी के अवसर पर उठाई गई। आईएसएसडीए के अध्यक्ष राजामणि कृष्णमूर्ति ने कहा, “भारत के पास वैश्विक स्टेनलेस स्टील हब बनने की क्षमता है, लेकिन इसके लिए अलग राष्ट्रीय नीति और ठोस नीतिगत समर्थन जरूरी है।” उन्होंने बताया कि देश में प्रति व्यक्ति स्टेनलेस स्टील की खपत केवल 3.5 किलोग्राम है, जबकि वैश्विक औसत 6-7 किलोग्राम है। उनके अनुसार, “करॉजन के कारण जीडीपी का करीब 4 प्रतिशत नुकसान होता है, जिसे सही नीति और जंग-रोधी सामग्री के उपयोग से काफी हद तक रोका जा सकता है।”

वहीं, जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड के ग्रुप हेड राजीव गर्ग ने कहा, “बढ़ते आयात और कच्चे माल की चुनौतियों के बीच उद्योग की सामूहिक आवाज को मजबूत करने का समय आ गया है।” उन्होंने कहा कि स्टेनलेस स्टील टिकाऊ, पर्यावरण-अनुकूल और दीर्घकालिक लागत बचाने वाली सामग्री है, इसलिए इसे अलग नीतिगत पहचान मिलनी चाहिए।

उद्योग का मानना है कि नई नीति और एंटी-करॉजन मिशन से घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा, आयात पर निर्भरता घटेगी और भारत उन्नत स्टेनलेस स्टील उत्पादन का वैश्विक केंद्र बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ सकेगा।

Leave a Reply

Next Post

मुंबई में सजा होम लाइफस्टाइल इंडस्ट्री का सबसे बड़ा महाकुंभ

शेयर करेमुंबई बना होम डेकोर और टेक्सटाइल कारोबार का ग्लोबल हब मुंबई में खुला होम एंड लाइफस्टाइल बिजनेस का सबसे बड़ा मंच (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 02 जुलाई 2026। मुंबई के नेस्को स्थित बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर में 19वें HGH इंडिया का भव्य आगाज़ हुआ। 30 जून से 3 जुलाई […]

You May Like

जीएसटी सहायक आयुक्त के साथ घूसखोरी में सीए भी गिरफ्तार....|....मुख्यमंत्री साय से मुलाकात के बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित....|....एआई निगरानी से 30 दिनों में बनेगा नया राशन कार्ड....|....पानी के अंदर से गुजरकर देख सकेंगे रंग-बिरंगी मछलियां....|....10 करोड़ की लोन सेटलमेंट ठगी पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा कसा....|....भोपाल में डिजिटल मुद्रा से बंटेगा राशन....|....हॉटस्पॉट का डेटाबेस बना मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने की तैयारी....|....व्यापार मेले में खरीदारी के साथ निवेश की पाठशाला....|....राजनाथ बोले- डिग्री से नौकरी का दरवाजा खुलेगा, लेकिन पहचान ज्ञान से बनेगी....|....कोरोना ने फिर दी दस्तक