ताजमहल नहीं ‘जलमहल’ बोलिए हूजुर! यमुना का बढ़ा जलस्तर, प्यार की निशानी की दीवारों को छूह रहा पानी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

आगरा 09 सितंबर 2025: यूपी के कई जिले इस समय बाढ़ से प्रभावित है। सैकड़ों गांव में पानी घुसा है और जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इसी बीच ताजनगरी आगरा में भी यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और खतरे के निशान को पार कर गया है। जलस्तर इतना बढ़ गया है कि ताजमहल की दीवार को छू रहा है।्र

जानकारी के अनुसार, यमुना का पानी बेकाबू होते हुए ताजमहल के पश्चिमी गेट तक पहुंच गया है। ताजमहल की पिछली दीवारों पर भी यमुना का पानी टक्कर मार रहा है। ताजमहल का महताब बाग गार्डन पानी से लबालब हो गया है। कुछ एक पेड़ ही पानी के ऊपर दिखाई दे रहे है। ताजमहल के पश्चिमी गेट की एंट्री विंडो के आगे पानी बह रहा है। हालांकि, यमुना के पानी से ताजमहल को कोई नुकसान नहीं है।

नदी के बढ़ते जल स्तर की वजह से नदी किनारे रहने वाले कुछ लोगों के घरों में भी पानी भर गया है। इतिहासकार राज किशोर राजे ने बताया कि इस वर्ष भी यमुना में पानी ज्यादा है और ताजमहल की दीवार को छू गया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले 2023 में भी यमुना के पानी ने ताज महल की दीवार को छुआ था। उन्होंने कहा कि ताज महल का निर्माण कुछ ऐसा कि पानी का कोई असर नहीं होता। जिला प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति से मुकाबला करने के लिए तैयारियां की हैं और नियंत्रण केंद्र बना दिया है। अधिकारी पल-पल की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

Leave a Reply

Next Post

पंजाब-हिमाचल बाढ़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अहम बयान, दिल्ली से निकलते कही ये बात...

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 09 सितंबर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वह हिमाचल प्रदेश और पंजाब में बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति का जायजा लेने के लिए रवाना हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सरकार इस दुखद […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा