अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत

admin
शेयर करे

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर, 28 जुलाई 2026। बड़ाजी थाना क्षेत्र के ग्राम छापर भानपुरी के पास मंगलवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज डिमरापाल भिजवाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बड़ाजी थाना प्रभारी राजेश राठौर ने बताया कि करमगुड़ा प्राथमिक स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने छापर भानपुरी निवासी पिलाराम कश्यप (28) और उसके साथ बाइक पर सवार जीरो कश्यप (31) को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी राहगीरों ने सड़क किनारे शव और क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल देखकर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेकाज भेज दिया। साथ ही परिजनों को भी घटना की सूचना दी गई। थाना प्रभारी के अनुसार हादसे के समय घटनास्थल पर कोई प्रत्यक्षदर्शी मौजूद नहीं था। ऐसे में पुलिस सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और घटनास्थल पर मिले टायरों के निशानों के आधार पर फरार वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। बुधवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Next Post

पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत

शेयर करेकहा- कानून तोड़ने वालों पर हो कार्रवाई छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  नई दिल्ली, 28 जुलाई 2026। नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में हुए छात्र आंदोलनों के दौरान पुलिस की कथित ज्यादती के आरोपों पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कड़ी टिप्पणी की। अदालत ने कहा कि पहली नजर में […]

You May Like

तालाब की मेड़ पर खुदाई कर बाहर ले जा रहे मुरुम....|....संगीत-कला से पीढि़यों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: मंत्री नेताम....|....भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी मामला: रसमड़ा स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार....|....कैथल में दुष्कर्म का मामला: समझौते के नाम पर तीन लाख लेने का आरोप....|....अनियंत्रित ट्रक ने कार को मारी टक्कर, महिला कांस्टेबल की पत्नी समेत दो की मौत....|....लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद....|....दिल्ली से घूमने आए दो दोस्तों में से एक नहाते समय नदी में डूबा....|....उत्तरी दिल्ली में हर दूसरा युवा बेरोजगार....|....कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से बना था निर्माण....|....लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी को रोशन करेंगे 26 बिजलीघर