बुलडोजर का खौफ: कब्जा हटाने के लिए जैसे पहुंची टीमें, लोग खुद ही फावड़ा-हथौड़ा लेकर तोड़ने लगे अवैध कब्जे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

अहमदाबाद 26 अप्रैल 2022। गुजरात के साबरकांठा में रामनवमी के दिन हुई हिंसा मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस बीच सोमवार को दंगा प्रभावित हिम्मतनगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए लोगों को नोटिस थमा दिए गए। आज सुबह-सुबह जैसे ही अवैध कब्जा हटाने के लिए वहां बुलडोजर पहुंचना शुरू हुए, लोग सकते में आ गए। फिर क्या, देखते ही देखते लोग खुद ही अपने-अपने घर के बाहर से अवैध कब्जा हटाने में जुट गए। इस दौरान लोग हथौड़ी-फावड़ा लेकर अतिक्रमण हटाते दिखाई दिए।  दरअसल, 10 अप्रैल को रामनवमी के दिन साबरकांठा में शोभायात्रा पर दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया था। जिस समय यह पथराव हुआ शोभायात्रा हिम्मतनगर इलाके में थी। पत्थरबाजी के बाद बवाल बढ़ गया और देखते ही देखते आगजनी हो गई। उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया था, जिसके बाद पुलिस को भीड़ को तिरत-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े थे। 

लगातार जारी है कार्रवाई
इस घटना में कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। इसके बाद से लगातार पुलिस की ओर से कार्रवाई जारी है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस उन्हें चिह्नित करने में लगी हुई हैं, वहीं बवालियों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर भी कार्रवाई जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

IPL 2022: पंजाब की जीत से दिल्ली-कोलकाता को भारी नुकसान, शीर्ष तीन में पहुंचे धवन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 26 अप्रैल 2022। आईपीएल 2022 के 38वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को पंजाब के हाथों हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई की यह इस सीजन की छठी और पंजाब के खिलाफ लगातार दूसरी हार थी। पंजाब के हाथों 11 रन से मिली हार […]

You May Like

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री साय....|....CGPSC का बड़ा फैसला: 265 पदों के लिए 20 सितंबर से शुरू होने वाला इंटरव्यू टला, आयोग जारी करेगा नई तिथियां....|....राष्ट्रीय युवा धर्म संसद का आगाज....|....नितिन नवीन के स्वागत में एयरपोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री....|....प्रोबेशन में 100% वेतन पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार....|....कुल्लू-मनाली में दो माह बाद खुला रोमांच का रास्ता....|....गुरुग्राम में ईडी की रेड: गोपाल कांडा के घर और फार्महाउस पर छापा मारा....|....बालिग को अपनी मर्जी से धर्म व जीवनसाथी चुनने का अधिकार....|....जिस विमान को दी थी क्लीन चिट, उसी में हुआ था दोबारा हादसा....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर काशी में जश्न