नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस के किसान 1300 रुपए क्विंटल में धान बेचने मजबूर, कांग्रेस सरकार 2660 रु में धान खरीदी की

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

चालू खरीफ सीजन में प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान 2800 रु प्रति क्विंटल के दर से खरीदी होगी जो देश में कहीं नहीं होगी

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 12 अक्टूबर 2023। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने धान खरीदी पर केंद्र पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क़ी संसदीय क्षेत्र बनारस के किसानों को छत्तीसगढ़ के किसानों की तरह धान की कीमत 2500 प्रति क्विंटल नहीं मिल रहा है बल्कि बनारस के किसान अपनी धान को औने पौने दाम 1300 रु प्रति क्विंटल की दर पर बेचने मजबूर हैं। छत्तीसगढ़ आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के बड़े नेता प्रदेश में हो रही धान खरीदी का झूठा श्रेय लेने के लिए संगठित होकर झूठ बोलते है इसका पर्दाफ़ास बनारस के किसानो के मायूस चेहरा से होता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा भाजपा की डबल इंजन की सरकार किसानों के उपज की खरीदी नही कर रही है  भाजपा के दोनों इंजन की सरकार किसानों के खिलाफ चल रही है किसानों को सिर्फ लूट रही है। उत्तर प्रदेश ही नहीं मध्य प्रदेश गुजरात और हरियाणा सहित भाजपा शासित राज्यों में किसान खेती किसानी से दूर हो रहे है उपज की सही कीमत नही मिलने के चलते हताश परेशान है कर्ज में दबे हुये है। भाजपा शासित राज्यों में महंगी बिजली समय पर रासायनिक खाद नहीं मिलना और फसल की खरीदी नहीं होना किसानों के दुर्दशा के लिए जिम्मेदार है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धान कांग्रेस सरकार अपने खुद के दम पर खरीदती है धान खरीदने में केन्द्र सरकार का एक पैसे का भी योगदान नहीं है। इस वर्ष भी कांग्रेस सरकार ने 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी का लक्ष्य रखा है तथा इस वर्ष राज्य के किसानों से कांग्रेस सरकार 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदेगी। छत्तीसगढ़ देश का अकेला ऐसा राज्य है जहां किसानों को प्रति एकड़ धान पर 9,000 रूपये तथा अन्य फसल पर 10,000 रूपये की इनपुट सब्सिडी मिलती है। छत्तीसगढ़ देश का अकेला राज्य है जहां पर कृषि मजदूरों को प्रतिवर्ष 7000 रूपये मिलता है छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के खाते में 1.75 लाख करोड़ रूपये सीधे डाला है। राज्य सरकार धान खरीदी मार्कफेड के माध्यम से करती है इसके लिये मार्कफेड विभिनन वित्तीय संस्थाओं से ऋण लेती है तथा इस ऋण के लिये बैक गारंटी राज्य सरकार देती है तथा धान खरीदी में जो घाटा होता है उसको भी राज्य सरकार वहन करती है पिछले वर्ष मार्कफेड ने लगभग 35000 करोड़ का ऋण धान खरीदी के लिये लिया था। मोदी सरकार तो घोषित समर्थन मूल्य से 1 रूपये भी ज्यादा कीमत देने पर राज्य सरकार को धमकाती है की वह राज्य से केन्द्रीय योजनओं के लिये लगने वाला चावल नही खरीदेंगीं।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा प्रत्याशी विनायक गोयल ने बताया आदिवासियों के प्रति भाजपा का दृष्टिकोण

शेयर करेभाजपा प्रत्याशी विनायक अगर विधायक बन गए तो आदिवासियों का क्या हश्र करेंगे ? वायरल ऑडियो में विनायक गोयल ने आदिवासी महरा समाज को कहा चोर, दी भद्दी गलियां छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 12 अक्टूबर 2023। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मणी वैष्णव ने भाजपा विधायक प्रत्याशी विनायक गोयल द्वारा आदिवासी समाज को […]

You May Like

अकेली महिला ने गांव में जला दी शिक्षा की अलख, 140 बालिका बनी स्टेट खिलाड़ी....|....न्यूयॉर्क मेयर ममदानी के आवास पर बम हमले की कोशिश, हिरासत में दो लोग; स्थिति तनावपूर्ण....|....मोदी सरकार ने देश को शर्मसार किया - दीपक बैज....|....धान घोटाला छिपाने पहले मुसवा को बदनाम किये, अब पानी डाल रहे....|....छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम