IND vs NZ Test Series: हरभजन सिंह का यह बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने से महज पांच विकेट दूर हैं अश्विन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कानपुर 24 नवंबर 2021 । भारत की ओर से सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने के मामले में हरभजन सिंह फिलहाल तीसरे नंबर पर हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान आर अश्विन के पास यह रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। भारत की ओर से 400 से ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले महज चार गेंदबाज हैं। अनिल कुंबले के खाते में 619, कपिल देव के खाते में 434, हरभजन सिंह के खाते में 417 और आर अश्विन के खाते में 413 टेस्ट विकेट दर्ज हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ अश्विन अगर पांच विकेट ले लेते हैं, तो वह भज्जी से आगे निकल जाएंगे।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 25 नवंबर से कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाना है। कानपुर टेस्ट में अश्विन नई गेंद से गेंदबाजी करते नजर आ सकते हैं, प्रैक्टिस सेशन के दौरान उन्हें नई गेंद से बॉलिंग करते देखा गया है। भज्जी ने 103 टेस्ट मैचों की 190 पारियों में 417 विकेट लिए हैं, जबकि अश्विन 79 टेस्ट की 148 पारियों में 413 विकेट चटका चुके हैं। 

अश्विन का घरेलू मैदान पर शानदार रिकॉर्ड रहा है, ऐसे में लगता है कि वह कानपुर में ही भज्जी को पीछे छोड़ सकते हैं। अश्विन ने कुल अभी तक 47 घरेलू टेस्ट मैच खेले हैं, इस दौरान 91 पारियों में उन्होंने 21.89 की औसत और 47.8 के स्ट्राइक रेट से कुल 286 विकेट झटके हैं। अश्विन 24 बार टेस्ट मैच में पांच और छह बार 10 विकेट ले चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

अफगानिस्तान में वेतन का संकट, बढ़ सकती है मुश्किलें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 24 नवंबर 2021 । मानवीय संकट से जूझ रहे अफगानिस्तान में बैंक खातों के जरिए वेतन ट्रांसफर करने की फिलहाल कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में वहां काम कर रहे अंतरराष्ट्रीय सहायता संगठन अपने कर्मचारियों को वेतन देने के तरीके तलाश रहे हैं। रेड […]

You May Like

बस्तर दशहरा के ऐतिहासिक मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू....|....भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी गिरफ्तार....|....बालाघाट के रास्ते जबलपुर के जंगलों में दाखिल हुआ हाथियों का कुनबा....|....केंद्रीय जेल में नवरात्रि पर दिखा भक्ति और संस्कृति का अनूठा संगम....|....70 फर्जी पासपोर्ट से 120 विदेश यात्राएं, 100 से ज्यादा संदिग्ध....|....कल है विजयादशमी, जानें क्या खरीदना शुभ और किन चीजों से बचना जरूरी....|....मुर्गी नहीं गायों से इंसान में सामने आया बर्ड फ्लू का मामला....|....बिना हाथ की तीरंदाज शीतल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर किया....|....पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया....|....'धुरंधर 2' को पछाड़ 'जेलर 2' ने रचा इतिहास