नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती राजीव भवन में मनाई गयी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

भाजपा के लोग आज गांधी, सुभाष, पटेल को अपनाना तो चाहते है लेकिन सावरकर और गोडसे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है : भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रोफेसर सौरभ बाजपेयी सहित कांग्रेसजन हुये शामिल

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 23 जनवरी 2021। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125 वी जयंती वर्ष के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय राजीव भवन में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। 

इस दौरान आयोजित संगोष्ठी में प्रोफेसर सौरभ बाजपेयी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जीवनी पर मुख्य वक्तव्य दिया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नेताजी के विचारों पर बात की। साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा के लोग आज गांधी, सुभाष, पटेल को अपनाना चाहते है लेकिन सावरकर और गोडसे को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। अगर भाजपा वाकई में गांधी, सुभाष, पटेल के विचारों को मानती है। उनके आदर्शों पर चलना चाहती है तो पहले गोडसे मुर्दाबाद बोले, सावरकर का साथ छोड़े देश की आजादी का इतिहास भाजपाई जान ले।

उन्होंने कहा कि हमें इतिहास को नहीं भूलना चाहिए। इतिहास के पन्नों को खंगालना जरूरी है। हमने विधानसभा में भाजपा विधायकों से पूछा था कि गोडसे का मुर्दाबाद कब बोलेंगे? भाजपा के लोग गोडसे मुर्दाबाद नहीं बोल पाए। जहां तक है सुभाष चंद्र बोस का कांग्रेस छोड़ने की, तो कांग्रेस के संविधान में अहिंसा की बात लिखी है जबकि सुभाष बाबू ने अस्त्र उठाने की बात कर आजाद हिंद फौज का गठन किया।  

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अगर वाकई में भाजपा के लोग गांधी को मानते हैं तो सबसे पहले उन्हें गोडसे मुर्दाबाद बोलना चाहिए और सावरकर का साथ छोड़ना चाहिए, उसके बाद गांधी और सुभाष की जय बोले।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रोफेसर सौरभ बाजपेयी, शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, खाद्य मंत्री अमरजीत बघेल, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन, उपाध्यक्ष गुरमुख सिंह होरा, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, संगठन प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेन्द्र तिवारी, विधायक शिशुपाल सोरी, संचार विभाग के सदस्य सुशील आनंद शुक्ला, प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, प्रवक्ता एम.ए. इकबाल, प्रवक्ता विकास तिवारी, शकुन डहरिया, पूर्व वर्क्फ बोर्ड अध्यक्ष सलाम रिजवी, विचार विभाग अध्यक्ष हसन खान, प्रदेश सचिव शिवसिंह ठाकुर, शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे, रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा, संजय पाठक, दौलत रोहड़ा, सुरेश ठाकुर, गोपाल थाईवत, सुन्दर जोगी, मदन तालेड़ा, प्रदेश सचिव किरण सिन्हा, सायरा खान, चन्द्रवती साहू, पूजा देवांगन, नवीन चंद्राकर, सिद्धार्थ चन्द्रा, शीत श्रीवास्तव, दीपक चौबे, पदम सिंह कोठारी, प्रदीप क्षत्री, लक्ष्मी देवांगन, राहुल तिवारी, राहत परवीन खान, राधा राजपाल, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष आशा चौहान, रोशन श्रीवास्तव, सुरेश यादव, घनश्याम देवांगन, रतन यादव, चन्द्रेश वर्मा, शेखर साहू, रितेश जैन, अब्दुल खान, नंदकुमार बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

केन्द्र सरकार अपने जेब भरने के लिए आम आदमी के जेब मे डाका डाल रही है

शेयर करेबेलगाम महंगाई के बावजूद बीजेपी नेत्रियां भी खामोश क्यों?-वंदना राजपूत  नरेंद्र मोदी सरकार में लगातार पेट्रोल डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि से जनता परेशान पेट्रोल के दाम शतक के बेहद नजदीक छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 23 जनवरी 2021। केन्द्र सरकार के गलत नीति के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप