कोयला संकट का समाधान तलाशने एनसीएल मुख्यालय पहुंचे केंद्रीय कोयला मंत्री, खदानों का लेंगे जायजा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सोनभद्र 19 अक्टूबर 2021। तापीय विद्युत परियोजनाओं में कोयले के संकट के बीच केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी मंगलवार को एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली पहुंचे। यहां वह एनसीएल के अफसरों के साथ बैठक कर परियोजनाओं को कोयला आपूर्ति की समीक्षा करेंगे। एनसीएल की खदानों का भी निरीक्षण करेंगे। कोयला मंत्री के एनसीएल दौरे को कोयला संकट के समाधान की दिशा में काफी अहम माना जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक देश में 110 पावर प्लांट कोयले की कमी से जूझ रहे हैं। कई राज्यों में बिजली संकट और पावर कट की समस्या बनी हुई है। उत्तर प्रदेश राज्य उत्पादन निगम की अनपरा, ओबरा, पारीक्षा सहित कई प्रमुख विद्युत गृहों में पर्याप्त कोयला न होने से इकाइयों को कम क्षमता पर चलाया जा रहा है। राज्य में विद्युत आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए सरकार को दो से ढाई गुने दाम पर निजी कंपनियों से बिजली खरीदनी पड़ रही है। उत्पादन इकाइयों की ओर से कोयले की कम आपूर्ति की दलील दी जा रही है, जबकि एनसीएल की ओर से अनुबंध से भी अधिक आपूर्ति का दावा किया जा रहा है।\

कोयला खदान में न्यू साइलो के निर्माण की रखेंगे आधारशिला

इस बीच केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी के दौरे से कोयला संकट के समाधान की उम्मीदें जगी हैं। केंद्रीय मंत्री मंगलवार की दोपहर सिंगरौली स्थित नार्दन कोलफील्ड लिमिटेड  (एनसीएल) मुख्यालय पहुंचे। हेलीपैड पर एनसीएल के अधिकारियों और सिंगरौली के कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, एसपी वीरेंद्र सिंह ने संयुक्त रुप से किया। एनसीएल प्रवक्ता के मुताबिक एनसीएल के अधिकारियों के साथ वार्ता के बाद वह जयंत खदान का जायजा भी लेंगे। दूधिचुआ खदान में न्यू साइलो के निर्माण की आधारशिला रखेंगे।

रेल रैक से कोयले की आपूर्ति शुरू, अनपरा को मिली राहत

रेल रैक से कोयले की आपूर्ति शुरू होने के बाद अनपरा परियोजना को कोयला संकट से आंशिक राहत मिली है। कोयला आपूर्ति को लेकर रेलवे के बाद परियोजना प्रबंधन ने सोमवार को एनसीएल प्रबंधन के साथ भी बैठक कर विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया।  भुगतान संबंधी समस्याओं के कारण अनपरा परियोजना को रेल रैक से कोयले की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी।इससे परियोजना में कोयले का स्टॉक लगातार कम हो रहा था। रविवार को अनपरा बी परियोजना में महज आधे दिन का स्टॉक शेष रह गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उत्पादन निगम के साथ परियोजना प्रबंधन भी लगातार रेलवे व एनसीएल प्रबंधन के संपर्क में था। रविवार को रेलवे के एडीआरएम के साथ परियोजना प्रबंधन की हुई बैठक में दो रेल रैक कोयला आपूर्ति पर सहमति बनी थी।

बिजली की मांग लुढ़की, परियोजनाओं से भारी थर्मल बैकिंग

पश्चिम यूपी सहित पूर्वांचल के कई हिस्सों में आई आंधी-पानी के कारण पारा लुढ़कने से प्रदेश में बिजली की मांग में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इससे पारीछा व हरदुआगंज की इकाइयों को रिजर्व शट डाउन पर ले लिया गया। वहीं अनपरा के बिजली घरों से भारी थर्मल बैकिंग की जा रही है।  रविवार सुबह प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 20631 मेगावाट थी। पारा लुढ़कते ही सोमवार सुबह तक यह गिरकर 14751 मेगावाट पहुंच गया। इस दौरान न्यूनतम मांग 10006 मेगावाट हो जाने से सिस्टम कंट्रोल के निर्देश पर पारीछा व हरदुआगंज की इकाइयों को बंद करा दिया गया। इसके साथ ही अनपरा के सभी बिजलीघरों से थर्मल बैकिंग शुरू हो गई।

सोमवार सुबह से ही थर्मल बैकिंग का क्रम शुरू हो गया था। अनपरा ए से 341, बी से 536 व डी परियोजना से महज 543 मेगावाट बिजली उत्पादन होने से निगम का उत्पादन भी लुढ़ककर 1764 मेगावाट पहुंच गया। इस दौरान निजी क्षेत्र की लैंको परियोजना से भी 450 मेगावाट उत्पादन कम किया गया। सोमवार दोपहर तक सूबे में बिजली की मांग 10668 मेगावाट रही। दोपहर तक रिहंद हाइड्रो के चार टरबाइनों से 142 मेगावाट उत्पादन किया जा रहा था।

Leave a Reply

Next Post

यूपी में कांग्रेस का एक और महिला कार्ड, प्रियंका का सरकार बनने पर स्कूटी और स्मार्टफोन देने का ऐलान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 21 अक्टूबर 2021। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत दिखाने के पूरा जो लगा रही कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने के ऐलान के बाद गुरुवार को एक और बड़ी घोषणा की। प्रियंका ने कहा कि यदि प्रदेश […]

You May Like

AGRA में फेवीक्विक गैंग का आतंक खत्म! 5 राज्यों में की करोड़ों की ठगी, 153 ATM कार्ड के साथ 3 शातिर दबोचे....|....बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान पर पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरा, बोले- शर्मनाक है यह व्यवहार!....|....यूपी में मां ने बेटे को सीने से लगाकर लगाई आग, डेढ़ साल के मासूम की जलकर मौत, खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा; चौंका देगी वजह....|....ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – अरुण साव....|....साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा पर साधा निशाना....|....नक्सलवाद बनेगा इतिहास!: 108 नक्सली कल करेंगे सरेंडर, अब तक का सबसे बड़ा डंप बरामद; 31 मार्च है डेडलाइन....|....3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल....|....31 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्स....|....सरकार के संरक्षण में दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की खेती हो रही