बॉलीवुड पर रणबीर कपूर का बड़ा बयान, इंडस्ट्री की कमी गिनाते हुए बुलाया ‘कन्फ्यूज्ड’

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 07 मई 2023। रणबीर कपूर इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अपनी आगामी एक्शन फिल्म ‘एनिमल’ की रिलीज का इंतजार कर रहे अभिनेता समय-समय पर शोबिज और डेवलप हो रहे हिंदी सिनेमा पर अपने विचार बड़ी मुखरता से रखते आए हैं। अभिनेता ने एक बार फिर अपनी बातों को खुलकर सबके सामने रखा और कहा कि पिछले 20 वर्षों से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री कंफ्यूज्ड है और वेस्टर्न संस्कृति से बहुत प्रभावित रही है। इसके साथ ही रणबीर ने यह भी कहा कि नए लोगों को अपना टैलेंट दिखाने का अवसर नहीं दे रहा है।

हाल ही में प्रशंसकों के साथ एक वर्चुअल चैट में अभिनेता से पूछा गया कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में क्या कमी है? इसके जवाब में रणबीर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जो कमी है वह सही में अपने दर्शकों को जानना है। मुझे लगता है कि पिछले 10 या 15 या 20 वर्षों में, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पश्चिमी संस्कृति से, पश्चिमी फिल्मों से, रीमेक से काफी भ्रमित और प्रभावित हुआ है।

इसके साथ ही रणबीर ने यह भी साझा किया कि नए एक्टर्स और राइटर्स और प्रोड्यूसर्स को ज्यादा अवसर नहीं दिए जाते हैं और नई कहानियां बनाने के लिए नए लोग महत्वपूर्ण हैं। अभिनेता बोले, ‘इंडस्ट्री में बहुत कम अभिनेता और अभिनेत्रियां हैं और वे नए लोगों को अवसर नहीं दे रहे हैं, जैसे नए निर्देशक। मुझे लगता है कि सही में उन्हें एक अवसर देना बहुत जरूरी है क्योंकि तभी बदलाव होता है, जब नए दिमाग आते हैं और नई कहानियां सुनाई जाती हैं तो मुझे उम्मीद है कि ऐसा होगा।

बीते दिनों रणबीर कपूर ने अपनी आगामी फिल्म ‘एनिमल’ की शूटिंग खत्म की थी। रणबीर कपूर और बॉबी देओल ने एनिमल की शूटिंग खत्म करने के बाद सेट पर जश्न मनाया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था। इसका निर्देशन संदीप रेड्डी वंगा ने किया है और इसमें रणबीर के साथ रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं।

रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में देखा गया था। लव रंजन द्वारा निर्देशित यह फिल्म हिट रही थी। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 150 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। रणबीर अगली बार संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल में दिखाई देंगे। वह अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल के साथ काम करते नजर आएंगे।

Leave a Reply

Next Post

नक्सली कमांडर बसंत की मौत, ताड़मेटला जैसे कई बड़े नक्सली हमलों को दे चुका था अंजाम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   सुकमा 07 मई 2023। छतीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित इलाके बीजापुर से बड़ी खबर सामने आई है. ताड़मेटला, उर्पलमेटा, तोंगगुड़ा और भट्टिगुड़ा जैसे बड़े हमलों में शामिल नक्सली कमांडर बसन्त उर्फ सोमलू उर्फ रवि की मौत हो गई है. नक्‍सलियों के दक्षिण सब जोनल के प्रवक्ता ने […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर