संभल हिंसा: विदेशी फंडिंग का एंगल आया सामने, पाकिस्तानी कारतूस मिलने के बाद एजेंसियों को मिली अहम जानकारी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 05 दिसंबर 2024। संभल के मोहल्ला कोटगर्वी में टंकी रोड पर मंगलवार को कूड़े में पाकिस्तान और अमेरिका निर्मित खोखा और कारतूस मिलने के बाद पुलिस प्रशासन के साथ ही खुफिया तंत्र भी अलर्ट हो गया हैं। बुधवार को एलआईयू ने दिनभर जामा मस्जिद के पीछे वाली सड़क पर मेटल डिटेक्टर की मदद से नाले-नालियों में और विदेशी कारतूसों की तलाश की, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। मंगलवार को पुलिस की टीमों को छानबीन के दौरान जामा मस्जिद के पीछे टंकी रोड पर पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्टरी में बने 9 एमएम का एक खोखा, एक कारतूस और अमेरिका में निर्मित कारतूस के दो खोखे मिले थे। इसके अलावा .32 बोर के भी दो अन्य खोखे मिले थे। विदेशी कारतूस और खोखे मिलने के बाद पुलिस विदेशी फंडिंग के एंगल से भी जांच में जुट गई है।

हिंसा में विदेशी हाथ होने की आशंका के चलते खुफिया तंत्र और भी अलर्ट हो गया है। बुधवार को भी पुलिस और एलआईयू की टीमों ने बवाल वाले इलाके में पहुंचकर नाले और नालियों को खंगाला। पालिका के सफाईकर्मियों से नालियों से कीचड़ निकलवाने के बाद मेटल डिटेक्टर से और विदेशी कारतूस व खोखों की तलाश की। हालांकि दूसरे दिन कुछ सबूत नहीं मिल सका। दिनभर सर्च अभियान चलाने के बाद शाम को टीम खाली हाथ लाैटी। 

विदेशी कारतूस मिलना चिंता का विषय : एसपी

संभल बवाल में विदेशी कारतूसों का इस्तेमाल किया गया। मंगलवार को इसकी पुष्टि तब हुई, जब पुलिस को बवाल वाले इलाकों से पाकिस्तान और अमेरिका में निर्मित कारतूस और खोखे मिले। विदेश कारतूस मिलना चिंता का विषय है। विदेशी कारतूस जिस हथियार में इस्तेमाल किए गए उसकी भी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं। 9एमएम कारतूस और खोखा भी मिला है। इसलिए इस हथियार को लेकर भी पुलिस चिंतित है। 9एमएम बोर का हथियार फोर्स द्वारा ही इस्तेमाल किया जाता है। आम लोगों के लिए इस बोर के हथियार पर प्रतिबंध है। ऐसे में यह भी अंदेशा है कि हथियार विदेश से आया है।

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि जांच एजेंसी तो कोई नहीं आई है लेकिन संभवता जांच के लिए कोई एजेंसी आ सकती है। आला अधिकारियों को इस मामले से अवगत करा दिया गया है। बताया कि जिन हथियारों में विदेशी कारतूस का इस्तेमाल किया गया है उनकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

झारखंड में हेमंत सोरेन कैबिनेट का शपथग्रहण; JMM को पांच, कांग्रेस को चार और रादज को एक मंत्री पद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रांची 05 दिसंबर 2024। झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार का मंत्रिपरिषद गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह होगा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार रांची में राजभवन में मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। राजभवन के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह दोपहर करीब 12 बजे प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड