फ्लिपकार्ट ने लाखों उपभोक्ताओं के लिए की बेबे और उसके ग्‍लोबल फैशन की पेशकश

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बेंगलूरु/मुंबई 26 सितंबर 2022। त्योहारी सीजन की तैयारियों के तहत् भारत के घरेलू ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट ने पूरे भारत में फैशन खरीदारों के लिए वैश्विक फैशन की एक विस्तृत श्रृंखला लाने के लिए सैन फ्रांसिस्को के समकालीन फैशन ब्रांड बेबे के ऑनबोर्डिंग की घोषणा की है। बेबे की करीब 1,000 यूनिक स्‍टाइल्‍स की स्टाइलिश कैटलॉग देश भर के महानगरों और टियर 2+ शहरों में फ्लिपकार्ट के लाखों ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी। बेबे को अपने प्लेटफॉर्म पर पेश करने के साथ ही फ्लिपकार्ट इस त्योहारी सीजन में ग्राहकों के लिए कई रोमांचक लॉन्च की तैयारी कर रहा है। यह ऐसे महत्वपूर्ण समय में आया है, जब लोग, विशेष रूप से बड़े पैमाने पर प्रीमियम सेगमेंट के खरीदार, स्टाइलिश फैशन विकल्पों की तलाश में हैं।   फ्लिपकार्ट देश के छोटे नगरों और शहरों में फ्लिपकार्ट की पहुंच के माध्यम से बेबे को नए खरीदारों तक पहुंचने में सक्षम बनाएगा। यह लॉन्च अपने फैशन पोर्टफोलियो का लगातार विस्तार करने और देश भर में फैशन चाहने वालों के लिए नवीनतम ट्रेंड्स सुलभ बनाने के लिए फ्लिपकार्ट की प्राथमिकता के अनुरूप है। ग्राहक परिधान और एक्सेसरीज़ में कई प्रकार के आकर्षक स्टाइल में से अपनी पसंद के उत्‍पाद चुन सकते हैं। 800 रुपये की शुरुआती कीमत में बेबे सेलेक्‍शन में टॉप, ड्रेस, हैट, को-ऑर्ड सेट, डेनिम्स, स्लीपवियर, एक्टिववियर और लिंगरीज शामिल हैं, जो अब फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। बेबे का विकास का  दृष्टिकोण फ्लिपकार्ट के साथ इस साझेदारी के माध्यम से भारत में अधिक से अधिक खरीदारों को जोड़ना है।

ऑनबोर्डिंग पर प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए फ्लिपकार्ट फैशन के वाइस प्रेसिडेंट संदीप करवा ने कहा, ‘‘आज लाखों ग्राहक फैशन सेलेक्‍शन के माध्यम से ई-कॉमर्स और फ्लिपकार्ट पर आते हैं और फ्लिपकार्ट ने वर्षों से ग्राहकों के बीच उनकी फैशन जरूरतों के लिए एक मजबूत संबंध बनाया है। हमने सेलेक्‍शन को सुदढ़ बनाना जारी रखा है और बेबे उत्पादों की लॉन्चिंग इस यात्रा को और बढ़ाएगी तथा देश भर के प्रत्येक उपभोक्ता के लिए नवीनतम ट्रेंड्स को सुलभ बनाने में मदद करेगी। फैशन की बात करें तो पिछले दो वर्षों में उपभोक्ताओं की पसंद में जबरदस्त बदलाव आया है, क्योंकि यह एथलीजर जैसी नई आला श्रेणियों तक पहुंच गया है। बेबे की लॉन्चिंग ऐसे समय में हुई है जब भारत भर में महानगरों से लेकर टी2+ क्षेत्रों तक लोग त्योहारों के मौसम के लिए अपने वार्डरोब को अपग्रेड करना चाहते हैं।’’

ब्लूस्टार अलायंस के मालिक और सीओओ राल्फ गिंडी ने कहा, ‘‘फ्लिपकार्ट हमारे ब्रांड को और फैशन-केंद्रित उपभोक्ताओं को ऑनलाइन कैसे शामिल करना है, इसे अच्‍छी तरह समझती है। हम इस रोमांचक बाज़ार में बेबे के खरीदार तक पहुंचने के लिए साथ मिलकर काम करने के लिए तत्‍पर हैं।’’

Leave a Reply

Next Post

अपूर्व उत्साह, आनंद और सृजनशीलता का पर्याय होते हैं लोक खेल 6 अक्टूबर से शुरू होगा ’छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक’

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 26 सितंबर 2022। उत्साह, आनंद और सृजनशीलता का पर्याय होते हैं लोक खेल। स्थानीय सामाग्रियों की आसानी से उपलब्धता, खेल के स्थानीय तौर तरीके, रोचकता और मनोरंजन जैसे गुणों के कारण लोक खेल जन-जन में बेहद लोकप्रिय होते हैं। एक ऐसे समय जब बच्चों, किशोरों […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान