‘बस यही देखना बाकी था’, पाकिस्तान प्लेयर के ‘गन सेलीब्रेशन’ पर विपक्ष ने BCCI और मोदी सरकार को घेरा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 22 सितंबर 2024। एशिया कप 2025 में टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच एक और मुकाबला रविवार को खेला गया। जिसमें पाकिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले पाकिस्तान को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। वहीं मैच के बीच में पाक के बल्लेबाज साहिबज़ादा फरहान ने अर्धशतक जड़ने के बाद ऐसी हरकत की जो चर्चा का विषय बन गया। भारत में विपक्षी राजनीतिक दलों के नेता इसे लेकर बीसीसीआई और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोल रहे हैं। बता दें भारत और पाकिस्तान के बीच हुए हाई-वोल्टेज मुकाबले में एक विवाद सामने आया। पाकिस्तान के बल्लेबाज़ साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक लगाने के बाद ऐसा सेलिब्रेशन किया जो विवादों में घिर गया है। फरहान ने बैट को बंदूक की तरह चलाने का इशारा किया, जिसे कई लोगों ने ‘गन फायर’ या गोली चलाने जैसा जश्न बताया। इस पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के नेता प्रियंका चतुर्वेदी और संजय राउत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस सेलिब्रेशन को भारत-विरोधी भावनाओं से प्रेरित बताया और बीसीसीआई (BCCI), गृह मंत्रालय और खेल मंत्री मनसुख मंडाविया से इस पर कड़ी आपत्ति जताने की मांग की है।

शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने एक्स पर लिखा, ‘साहिबज़ादा फ़रहान ने मैदान पर साबित कर दिया कि कैसे पाकिस्तानी आतंकवादियों ने पहलगाम में 26 बेगुनाहों का कत्लेआम किया—उन्हें गोलियों से भून डाला जैसे कुछ हुआ ही न हो. 50 रन पूरे किए और बल्ले को AK-47 की तरह थाम लिया और चौके जड़ दिए! BCCI और मोदी सरकार के मुँह पर यह थूकना बेहद अपमानजनक है. भारत को शर्मसार करने के लिए जय शाह भारत रत्न के हक़दार हैं।

प्रियंका चतुर्वेदी का बयान और सोशल मीडिया पोस्ट

प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्विटर (एक्स) पर एक यूज़र के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा: “साहिबजादा फरहान अपने अर्धशतक का जश्न मनाते हुए दिखा रहे हैं कि कैसे उनके ‘भाइयों’ ने पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों की हत्या की थी। ऐसे देश के साथ क्रिकेट मैच खेलना और उन्हें मंच देना शर्मनाक है। बीसीसीआई और मोदी सरकार को शर्म आनी चाहिए।” प्रियंका ने सरकार और बीसीसीआई पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे बर्ताव के बावजूद पाकिस्तान से क्रिकेट संबंध बनाए रखना ठीक नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी के स्वदेशी मंत्र पर केजरीवाल का पलटवार, कहा- क्या आप विदेशी जहाजों और वस्तुओं का उपयोग बंद करेंगे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 22 सितंबर 2025। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने के आवाहन पर प्रतिक्रिया दी है। केजरीवाल ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि जनता स्वदेशी सामान का इस्तेमाल करें तो उन्हें खुद […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च