आज दिल्ली में जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, सीएम नीतीश कुमार ले सकते हैं बड़ा फैसला

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 29 जून 2024। लोकसभा चुनाव के बाद पहली बाद सीएम नीतीश कुमार की पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली के कंस्टीट्यूशनल क्लब में हो रही है। सीएम नीतीश कुमार इसकी अध्यक्षता करेंगे। वह शुक्रवार दोपहर ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। पार्टी के सभी केंद्रीय मंत्री, बिहार सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और प्रदेश अध्यक्ष समेत लगभग कार्यकारिणी के 100 से ज्यादा सदस्य भी दिल्ली पहुंच गए हैं। बैठक की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सीएम नीतीश कुमार अपने पार्टी के नेताओं से बातचीत करेंगे। इस दौरान वह कई बड़े फैसले ले सकते हैं। बैठक के बाद कुछ बदलाव का भी एलान भी हो सकता है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार एक बार फिर से चौंका सकते हैं। जदयू सूत्रों की माने तो आज सुबह 10.30 बजे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएम नीतीश कुमार राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद आज सुबह 11.30 बजे से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू होगी। 

तीन दिवसीय दौरे लिए दिल्ली गए सीएम नीतीश कुमार विधानसभा चुनाव पर सीट बंटवारे को लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से भी मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो जदयू इस बाद भाजपा के बराबर सीटों पर विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवाद उतरना चाहती है।

लोकसभा चुनाव के बाद यह पहली बैठक होगी

लोकसभा चुनाव के बाद यह पहली बैठक होगी। इससे पहले दिसंबर 2023 में हुई जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। इस बैठक में ललन सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ा था। इसके बाद पार्टी के नेताओं ने नीतीश कुमार की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर दुबारा बैठाया था। 

इस बार 12 लोकसभा सीटें जदयू के खाते में

सीएम नीतीश कुमार और उनकी पार्टी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। 12 लोकसभा सीटें जीतकर जदयू राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में तीसरा सबसे बड़ा दल बन गया। जदयू की ओर से इनके दो सांसद इस बार मोदी कैबिनेट के सदस्य हैं। ललन सिंह को केंद्रीय मंत्री और रामनाथ ठाकुर काे केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया है। अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के बाद यह पहली बार हुआ जब सीएम नीतीश कुमार की पार्टी के दो नेता केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हैं। इससे पहले 2021 में आरसीपी सिंह अकेले ही मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे। अभी ललन सिंह और रामनाथ ठाकुर मंत्री बनाए गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

द्रविड़ ने बताया किसके लिए जीतना चाहते हैं विश्व कप, कोच के तौर पर होगा आखिरी मुकाबला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 29 जून 2024। भारतीय टीम मुख्य कोच राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में आखिरी बार कोई मुकाबला खेलने उतरेगी। भारत का सामना टी20 विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से होगा। भारतीय टीम जब बारबाडोस में शनिवार को होने वाले मुकाबले के लिए मैदान […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड