भाजपा-आरएसएस नफरत फैला रहे हैं, हम मोहब्बत का संदेश दे रहे हैं : राहुल गांधी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जम्मू 04 सितंबर 2024। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने बुधवार से अपना स्टार प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। पार्टी ने पहले चरण में नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को प्रचार में उतारा है। राहुल गांधी ने रामबन के संगलदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा-आरआरआस नफरत फैलाने का कम रहे हैं। वो नफरत फैला रहे हैं हम मोहब्बत फैला रहे हैं। नफरत को नफरत से नहीं हराया जा सकता। नफरत को मोहब्बत से हराया जा सकता है। उन्होंने कहा, ”पहले मोदी जी बड़े-बड़े भाषण देते थे। इस बार संसद में घुसने से पहले उन्होंने सिर पर संविधान को रखा फिर अंदर गए। हमारे देश के इतिहास में पहली बार राज्य का दर्जा छीना गया है। आपको राज्य का दर्जा वापस देना है। क्योंकि आपका सिर्फ राज्य नहीं छीना गया। आपका अधिकार, आपका धन छीना गया है।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि आजादी के बाद हमने जम्मू-कश्मीर में राजाओं को हटा कर लोकतांत्रिक सरकार बनाई और देश को संविधान दिया। लेकिन आज जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर एलजी के रूप में राजा बैठा है, जिसका काम राजाओं की तरह ही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लोगों का धन छीना जा रहा है और बाहर के लोगों को दिया जा रहा है, चाहे वह कांट्रैक्ट हो या अन्य कुछ। राहुल गांधी ने कहा कि हमारा पहला कदम जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा वापस दिलाना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हम चाहते थे कि चुनाव से पहले राज्य का दर्जा मिले, लेकिन भाजपा ऐसा नहीं चाहती।

Leave a Reply

Next Post

पूर्व भारतीय मुख्य कोच द्रविड़ की आईपीएल में वापसी संभव, ये टीम दे सकती है बड़ी जिम्मेदारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 सितंबर 2024। भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की आईपीएल में वापसी हो सकती है। उन्हें राजस्थान रॉयल्स का मुख्य कोच बनाया जा सकता है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, द्रविड़ आईपीएल 2025 में संजू सैमसन की अगुवाई वाली टीम को […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप