नक्सली हमले में दो जवान शहीद, जवानों पर की फायरिंग, गाड़ी में भी लगाई आग

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

राजनांदगांव 20 फरवरी 2023। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक बार फिर बड़ी नक्सली घटना सामने आई है। नक्सली हमले में दो जवान शहीद हो गए हैं, पूरा मामला राजनांदगांव जिले के बोरतलाव थाना इलाके का है, जहां बोरतलाव थाने से लगे गोंदिया महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित चेक पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान अचानक जंगल से पहुंचे नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी।  हमले में दो जवान शहीद हो गए है, जिसमें जवानों की पहचान राजेश हवलदार और ललित आरक्षक के रूप में हुई है। डीएसपी नक्सल ऑपरेशन अजीत ओंगरे ने बताया कि सुबह लगभग आठ से 8.30 बजे के करीब जवानों को बोरतलाव थाना इलाके के बोरतलाव गोंदिया बॉर्डर पर मोबाइल चेक पोस्ट लगाया गया था।  

वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान अचानक नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में दो जवान शहीद हो गए, नक्सलियों द्वारा मोटरसाइकिल को भी आग के हवाले किया गया है। वहीं इसकी सूचना मिलते ही अतिरिक्त बल को मौके के लिए रवाना किया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल नक्सली कितनी की संख्या में थे और घटनाक्रम को किस तरीके से अंजाम दिया गया, इसकी जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है।

घटना पर सीएम बघेल ने जताया दुख

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली हिंसा में दो जवानों की शहादत पर दुख प्रकट जताया है। बघेल ने शहीदों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा है कि पुलिस जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। वहीं घटना को लेकर पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने भी दुख जताया है। उन्होंने कहा कि 2 जवानों का शहीद खोना काफी दुखद है। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इससे पहले शनिवार रात को बस्तर में एक और जवान ने आत्महत्या कर ली थी। दंतेवाड़ा जिले में CRPF जवान ने खुद को गोली मारी थी। उसने ड्यूटी के दौरान जान दी है। बताया गया है कि एक दिन पहले ही वह छुट्‌टी से लौटा था। अब अचानक से उसने खुदकुशी कर ली है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अधिवेशन से पहले ईडी के छापे: 2 विधायक समेत कई कांग्रेसी नेताओं के घर रेड

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 20 फरवरी 2023। छत्तीसगढ़ में सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 6 कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर छापा मारा। इसमें विधायक और पार्टी पदाधिकारी शामिल हैं। एजेंसी ने कोयला लेवी घोटाले में कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ में 4 दिन बाद, यानी 24 फरवरी को कांग्रेस […]

You May Like

कोरबा की कोल पिच कार्बन फैक्ट्री में आग लगी....|....जनता की सुरक्षा सिर्फ-कागजों में रहेगी या फील्ड में दिखेगी....|....अमर अग्रवाल बोले-सवालों से विकास नहीं होता,जनता को रिजल्ट चाहिए....|....जीतू पटवारी के भाई भरत पटवारी से पुलिस की पूछताछ....|....चार दोषियों को उम्रकैद, एक को एक साल की सजा....|....भाजपा सरकार जनता की आवाज कुचलने पुलिस को आगे कर कोल कंपनी से दोस्ती निभा रही....|....अडानी को जल, जंगल, जमीन सौंपने यूसीसी लागू करने जा रहे - कांग्रेस....|....तिमाही नतीजों में बैंक ऑफ इंडिया का जलवा....|....मुंबई में 'पॉपॉईज' का पहला साल सुपरहिट, अब दोगुने विस्तार की तैयारी....|....मुंह का अल्सर न करें नजरअंदाज, बच सकती है जिंदगी: हेड एंड नेक कैंसर पर विशेषज्ञ की चेतावनी