मरवाही वन परिक्षेत्र में हाथियों की दस्तक: ग्रामीण के घर में रखा तीन क्विंटल खा गए चावल, दीवार भी तोड़ दी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गाैरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 01 मार्च 2023। मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र में एक बार फिर जंगली हाथियों ने दस्तक दी है।  दो हाथियों का दल ने कोरबा जिले के पसान परिक्षेत्र से मरवाही वन मंडल में आ धमका। हाथियों ने बीती रात ग्रामीण के घर रखा हुआ लगभग 3 क्विंटल चावल खा गया तो दो ग्रामीणों के घर को ढहा दिया। वहीं, दंतैल हाथी गांव के करीब आने से ग्रामीणों में दहशत है। दो हाथियों का दल देर रात कोरबा जिले की सीमा से पसान वन परिक्षेत्र से मरवाही वन मंडल के मरवाही वन परिक्षेत्र में आया। एक हाथी दंतैल है, तो दूसरा सामान्य जंगली हाथी है। हाथियों ने मंगलवार देर रात सेमरदर्री के बीजाडांढ़ इलाके के रहने वाले किसानों के घर को नुकसान पहुंचाया। इसमें बीजाडांढ़ के 80 वर्षीय भगवान सिंह के घर की दीवार तोड़कर घर के अंदर रखे लगभग 3 क्विंटल चावल खा गए।

ग्रामीणों के अनुसार घटना के समय बुजुर्ग शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पास के गांव गया हुआ था। जिसके बाद हाथी वहीं से कुछ दूर पर स्थित एक और घर को अपना निशाना बनाया जहा पर रहने वाले 45 वर्षीय देवसिंह अचानक हाथी को अपने घर के नजदीक देखकर वहां से अपनी जान बचाकर भागे। अंधेरा होने की वजह से वह गिरकर घायल भी हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों हाथियों को जंगल में खदेड़ा। जहां हाथी रात में मरवाही की ओर जंगल में चले गए। हालांकि हाथी अभी किस जगह है इसकी जानकारी किसी को नही है। ग्रामीणों की माने तो घटना की जानकारी के बाद भी वन परिक्षेत्र में वन विभाग का कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। 

Leave a Reply

Next Post

आईटीबीपी और जिला बल की टीम को मिली सफलता, नक्सलियों द्वारा जंगल में छिपाकर रखी राइफल और भरमार बरामद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर राजनांदगांव 01 मार्च 2023। राजनांदगांव नवगठित जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में आईटीबीपी और जिला बल की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा जंगल में छिपाकर रखी गई एक राइफल और एक भरमार बरामद की है। टीम लगातार सर्च […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी