भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर: एक जनवरी को 146 करोड़ की परियोजना का भूमिपूजन, डिप्टी CM ने लिया तैयारियों का जायजा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कबीरधाम 30 दिसंबर 2025। एक जनवरी को छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास को नई दिशा देने वाले भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर का भूमिपूजन होने जा रहा है। लगभग 146 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना का भूमिपूजन केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को स्थानीय कवर्धा विधायक एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भोरमदेव मंदिर परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य मंच और बैठक व्यवस्था, जनसमुदाय की बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल सहित आयोजन से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। भोरमदेव मंदिर परिसर अपनी प्राचीन स्थापत्य कला और धार्मिक आस्था के लिए प्रसिद्ध है। पर्यटन कॉरिडोर के निर्माण से यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, जिससे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी।

भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर के अंतर्गत सड़क, पार्किंग, व्यू प्वाइंट, पर्यटक सुविधा केंद्र, सौंदर्यीकरण और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इससे पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार तथा स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। यह भूमिपूजन न केवल नए साल की शुरुआत को खास बनाएगा, बल्कि छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर एक नई उपलब्धि के रूप में दर्ज होगा।

Leave a Reply

Next Post

'2047 तक विकसित भारत के लिए शोध-नवाचार जरूरी', NIT जमशेदपुर के दीक्षांत समारोह में बोलीं राष्ट्रपति

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची/जमशेदपुर 30 दिसंबर 2025। झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए शोध, नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है। यहां राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) के 15वें दीक्षांत समारोह […]

You May Like

'विवाह पूर्व सहमतिपूर्ण संबंध सामान्य बात', सुप्रीम कोर्ट ने कहा- समझौता दोष स्वीकार करने के बराबर नहीं....|....'जहां हाथ रखता हूं, दुर्गंध आती है ब्रिगेड मैदान को जेल बनाना पड़ेगा', सीएम शुभेंदु का तीखा हमला....|....'पुलिस के साथ करें सहयोग', राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए DGP मुकेश सिंह की जनता से अपील....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....ममता को कांग्रेस का ऑफर, अपने पुराने मूल में लौट आइए, रणनीतिक तैयारी तेज; सोनिया गांधी से होगी मुलाकात!....|....यूपी में एक और सास-दामाद की लव स्टोरी: महिला पर आया जमाई का दिल, दोनों ने कोर्ट में की शादी....|....जयपुर में ऑपरेशन 80 फीट शुरू, आधे शहर में इंटरनेट बंद, भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन का बड़ा एक्शन....|....'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत