’उत्कृष्ट थाना सम्मान’ में सूरजपुर जिले का झिलमिली थाना देश में चौथे स्थान पर : मुख्यमंत्री ने कहा यह हम सब के लिए गर्व का विषय

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

भूपेश बघेल ने झिलमिली थाने के स्टॉफ सहित पुलिस विभाग को दी बधाई

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 03 दिसम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वर्ष 2020 के ’उत्कृष्ट थाना सम्मान’ में सूरजपुर जिले के झिलमिली थाने को देश में चौथा स्थान मिलने पर झिलमिली थाने के अधिकारियों-कर्मचारियों सहित पुलिस विभाग को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के झिलमिली थाने को उत्कृष्टता के मामले में देश में चौथा स्थान मिलना हम सब के लिए गर्व का विषय है।  

गौरतलब है कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा उत्कृष्ट थाना को लेकर पूरे भारतवर्ष में सर्वे कराया गया था और इनमें से 10 शीर्ष पुलिस थानों की रैंकिंग की गई है। इसके लिए पहले थानों में डाटा विश्लेषण, सीधी परख और मिले फीडबैक के आधार पर रैंकिंग प्रक्रिया के तहत सर्वश्रेष्ठ कार्य प्रदर्शन करने वाले थानों की संक्षिप्त सूची तैयार की गई। जिसमें थाना की रैंकिंग साफ-सफाई, रंग-रोगन, कैम्प सुरक्षा प्रबंध, पब्लिक बिहेवियर, क्वीक रिस्पांस, रिकार्ड संधारण, सीसीटीएनएस व अपराधों के समाधान के आधार पर बनाई गई। गृह मंत्रालय ने उत्कृष्ट थाना को लेकर कराए गए सर्वे में वर्ष 2019-20 नेशनल क्राइम ब्यूरो के तय मानकों पर जिले के थाना झिलमिली ने देश के सर्वश्रेष्ठ थाना केटेगरी में चौथा स्थान हासिल किया है।

Leave a Reply

Next Post

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव का नारायणपुर में किया गया आत्मीय स्वागत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नारायणपुर 02 दिसम्बर 2020। प्रदेश  के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, 20 सूत्रीय कार्यान्वयन, वाणिज्यकर (जीएसटी) मंत्री टी.एस.सिंह देव संक्षिप्त प्रवास पर आज यहां नारायणपुर पहुंचे। उनके प्रथम प्रथम आगमन पर जनप्रतिनिधियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। स्वास्थ्य […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत