करंट लगने से 5 हाथियों की दर्दनाक मौत, हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से हुआ हादसा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जमशेदपुर 22 नवंबर 2023। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में सोमवार की रात बिजली के तार के संपर्क में आने से पांच हाथियों की मौत हो गई। उनमें से दो हाथियों के बच्चे थे। एक वन अधिकारी ने यह जानकारी दी। प्रभागीय वन अधिकारी ममता प्रियदर्शी ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि यह घटना जमशेदपुर से करीब 45 किमी दूर घाटशिला अनुमंडल के तहत मुसाबनी के बेनियासाई गांव में हुई। उन्होंने कहा कि वन अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसी झुंड के चार और हाथियों को वहां से भगाया जो उस समय भी आसपास के इलाकों में घूम रहे थे। 

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने कहा कि ग्रामीणों ने इलाके में पिछले कुछ दिनों से हाथियों के एक झुंड के होने की सूचना दी थी। पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मंगलवार को घटनास्थल का दौरा किया और वन अधिकारियों को इस घटना के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। 

Leave a Reply

Next Post

'जहां कांग्रेस से उम्मीद खत्म होती है, वहां से मोदी की गारंटी शुरू होती है', डूंगरपुर में बोले प्रधानमंत्री मोदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जयपुर 22 नवंबर 2023। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्तारूढ़ कांग्रेस द्वारा दी जा रही गारंटियों पर कटाक्ष करते हुए बुधवार को कहा कि ‘कांग्रेस के हर झूठे वादे पर, मोदी की गारंटी भारी है।’ उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस से उम्मीद खत्म होती है, वहां से मोदी […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा