प्रधानमंत्री मोदी की देशवासियों से अपील- योग को बनाएं अपने जीवन का हिस्सा, योग महोत्सव में जरूर हों शामिल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 13 मार्च 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लोगों से तीन दिवसीय योग महोत्सव को उत्साह के साथ मनाने का आग्रह किया। योग महोत्सव-2023 के साथ 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की 100 दिनों की उलटी गिनती शुरू हो गई। पीएम मोदी ने लोगों से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया। तीन दिवसीय योग महोत्सव 13-14 मार्च को तालकटोरा स्टेडियम में और 15 मार्च को नई दिल्ली में मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान में आयोजित किया जाएगा।

योग महोत्सव पर केंद्रीय आयुष मंत्रालय के एक ट्वीट को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘योग दिवस में 100 दिन शेष हैं। आप सभी से इसे उत्साह के साथ मनाने का आग्रह करता हूं। और, यदि आपने योग को पहले से ही अपने जीवन का हिस्सा नहीं बनाया है, तो जल्द से जल्द ऐसा करें।” साल 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में मान्यता मिलने के बाद 2015 से 21 जून को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है।

तीन दिवसीय महोत्‍सव का उद्देश्‍य योग और उसके लाभ के बारे में लोगों को प्रोत्‍साहित और जागरूक करना है। इसके अंतर्गत दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में ऐसे एक सौ योग शिविर लगाए जाएंगे। इस वर्ष अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस का प्रयास भारत के G-20 के आदर्श सिद्धांत ‘‘वसुधैव कुटुम्‍बकम” के अंतर्गत बड़े वैश्‍विक समुदाय से जुड़ने का है।

Leave a Reply

Next Post

चिरिमिरी में हुए क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन में एनएससी पोडी ने जीता फाइनल।

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर एमसीबी (सरगुजा)– एनएससी पोंडी एवं लायन ब्रदर्स के तत्वाधान में वेस्ट चिरमिरी के ग्राउंड में भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया गया आयोजक समिति के प्रमुख फैजुल्ला खान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता मनेंद्रगढ़ विधानसभा के खिलाड़ियों के लिए आयोजित की गई […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन