केरल में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; कई जिलों में अलर्ट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

तोडुपुझा 29 अगस्त 2022। केरल के तोडुपुझा में भारी बारिश के कारण भूस्खलन होने से एक परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि घटना इडुक्की जिले के तोडुपुझा के पास कांजर गांव में देर रात करीब ढाई बजे हुई। पुलिस के मुताबिक, कांजर निवासी थंकम्मा (80), उनका बेटा सोमन (52), उसकी पत्नी शाजी (50), उनकी बेटी शिमा (30) और देवानंद (पांच) की सुबह भूस्खलन में मौत हो गई।
 
केरल के पहाड़ी इलाकों में पिछले दो दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार के लिए कासरगोड को छोड़कर सभी जिलों में येलो अलर्ट का पूर्वानुमान जताया है। कोट्टायम जिले के नेदुनकुन्नम, करुकाचल गांवों में बाढ़ के कारण स्थानीय निवासियों को निकालने के लिए दमकल कर्मियों को भेजा गया है।

कई इलाकों में छोटी नदियां उफान पर 
इसी बीच केरल के पत्तनमथिट्टा जिले में मल्लापल्ली तालुक के कुछ क्षेत्रों में मामूली बाढ़ आई। मल्लापल्ली, अनिक्कड़ और थोलियूर गांवों में छोटी नदियां उफान पर हैं। पथनमथिट्टा जिला सूचना अधिकारी के अनुसार, मल्लापल्ली तालुक के कोट्टंगल गांव में कुछ घरों और दुकानों में पानी घुस गया। वहीं, पानी में बह रही एक कार को स्थानीय निवासियों ने एक पेड़ से रस्सी से बांध दिया।

पहाड़ी इलाकों में पिछले दो दिन से लगातार बारिश
इसके अलावा मलप्पुरम, कोझिकोड और कन्नूर जिलों के पहाड़ी इलाकों में पिछले दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। हालांकि, वहां से अभी तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं आई है। मलप्पुरम जिले में अलपुझा नदी का जल स्तर बढ़ने के कारण अधिकारियों को किनारे पर रहने वाले लोगों को राहत शिविरों में स्थानांतरित करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

Leave a Reply

Next Post

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में विलेन का किरदार निभाएंगे विजय सेतुपति, चार्ज किए इतने करोड़

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           मुंबई 29 अगस्त 2022। विजय सेतुपति, साउथ सिनेमा में ये नाम उतना ही मशहूर है जितना कि बॉलीवुड में शाहरुख खान. विक्रम फेम विजय सेतुपति शाहरुख की अपकमिंग फिल्म पठान में एक विलेन के किरदार में नजर आएंगे. वहीं, अपनी तीन तीन फिल्मों से बॉलीवुड में […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप