सरोज पांडे के सवालों पर कांग्रेस ने कहा मोदी से सवाल पूछने का साहस दिखाएं

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

मोदी, इंडिया के नाम पर इतना डर क्यों रहे है?

भाजपा भूपेश बघेल से डरी हुई, भाजपा के पास उनके कद का कोई नेता नहीं

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 08 सितंबर 2023। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे को कांग्रेस अध्यक्ष से सवाल पूछने के बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछना चाहिये कि वो इंडिया से इतना डर क्यों रहे है? देश के नाम इंडिया से मोदी को अचानक इतनी नफरत क्यों हो गयी है? देश की जनता वर्षों से भारत, इंडिया और हिंदुस्तान के नागरिक के रूप में अपने आपको गौरवान्वित महसूस करती रही है, फिर भाजपा देश के नाम में ही यह भेद क्यों कर रही है? भाजपा हमेशा फूट डालो में ही क्यों भरोसा करती है? धर्म से धर्म के बीच, वैमनष्यता फैलाते-फैलाते अब देश के नाम पर नफरत फैलाने की साजिश क्यों? देश में ही इतनी घृणा क्यों फैला रही है भाजपा? सरोज पांडे भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उन्हें राजस्थान में महिला के साथ अत्याचार पर सवाल तो खड़ा कर रही है लेकिन उन्हें मणिपुर में निर्वस्त्र घुमाई जा रही महिलाओं की पीड़ा नजर नहीं आती है? राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है क्या उनका यह दायित्व नहीं बनता की वह महीनों से जल रहे मणिपुर की महिलाओं की आवाज उठायें। सरोज पांडे अपनी राजनीति चमकाने के लिये छत्तीसगढ़ को बदनाम करना बंद करें। छत्तीसगढ़ में महिलायें पूर्ववर्ती रमन राज और वर्तमान में किसी भी भाजपा शासित राज्य की अपेक्षा ज्यादा सुरक्षित है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद महिलाओं के प्रति अपराधों में 68 प्रतिशत की कमी आई है। मणिपुर की घटना के लिये देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री महिलाओं से माफी क्यों नहीं मांग रहे है?
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से डरी हुई है। उनकी योजनाओं का उनके कद का मुकाबला करने में भाजपा सक्षम नहीं इसीलिये भाजपाई हमेशा उनके खिलाफ दुष्प्रचार करते है। ईडी, आईटी की तमाम झूठी कार्यवाहियों के बाद भी प्रदेश की जनता के बीच में मुख्यमंत्री की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है, इससे भाजपा बौखला गयी है। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को भी मालूम है कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल का उसके पास कोई जवाब नहीं है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरोज पांडे प्रधानमंत्री मोदी से सवाल करने का साहस दिखायें कि ईडी, आईटी छत्तीसगढ़ में घूम-घूमकर कार्यवाहियां कर रही है तो रमन सिंह के 36,000 करोड़ के नान घोटाले, 6200 करोड़ के चिटफंड घोटाले, 4600 करोड़ के शराब घोटाले, पनामा पेपर घोटाले की जांच ईडी क्यों नहीं कर रही है? सरोज पांडे पूछे केंद्र सरकार रमन सिंह और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों के 1 लाख करोड़ का जांच क्यों नहीं करवा रही है? सरोज पांडे मोदी से पूछे कि अडानी के घोटालों पर वे चुप क्यों है?
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पूछा कि सरोज पांडे गंगाजल का नाम लेकर झूठ बोलना कब बंद करेगी? क्या वे गंगाजल की कसम खा कर यह बयान दोहरायेगी की कांग्रेस ने शराबबंदी के लिये गंगाजल की कसम खाई थी।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा-जेडीएस के बीच बड़ा समझौता! लोकसभा चुनाव के लिए इतनी सीट देने पर बनी सहमति, शाह ने लगाई मुहर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 08 सितम्बर 2023। कर्नाटक में भाजपा और जनता दल (सेक्युलर) के बीच बड़े समझौते की खबर सामने आ रही है। पार्टी के नेता और कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने एलान किया है कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए जेडीएस को चार […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला