सरकार बताये लोकसभा में गलत जानकारी दी गयी या विजय शर्मा झूठ बोले थे – कांग्रेस

admin
शेयर करे

विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया था 18.5 लाख आवास पूर्ण, लोकसभा में जानकारी 9.81 लाख आवास की

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर,13 अगस्त 2026। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 09 जून 2026 को मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर यह जानकारी दिया कि राज्य सरकार ने 18.5 लाख प्रधानमंत्री आवास पूर्ण कर लिया है। इसी संबंध में रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल लोकसभा में मिली जानकारी का हवाला देकर 11 अगस्त 2026 को बयान जारी किये है कि राज्य में 9.81 लाख आवास पूरा हुआ है। कुल 15.45 लाख आवास का लक्ष्य पिछले 5 साल में रखा गया था जिसमें 13.55 लाख आवास स्वीकृत हुए है। अब सरकार बताये झूठ कौन बोल रहा? गृहमंत्री विजय शर्मा बोल रहे है कि लोकसभा में उनके ही सांसद बृजमोहन अग्रवाल को जो जानकारी मिली है वह गलत है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह सामान्य बात नहीं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अपने ही मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपने विभाग की झूठी जानकारी देते है, उनकी जानकारी गलत थी यह संसद में दी गयी जानकारी से साबित होता है। क्या मुख्यमंत्री इस गलत जानकारी के लिए उपमुख्यमंत्री पर कार्यवाही का साहस दिखायेंगे?

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पीएम आवास योजना 2015 में लागू हुई तब केंद्र और राज्य दोनों जगह बीजेपी की सरकार थी। 2011 के जनगणना को आधार मानकर छत्तीसगढ़ के लिए 18 लाख आवास का लक्ष्य तय किया गया था। 2015 से 2018 तक रमन सरकार के दौरान मात्र 2,37,000 ग्रामीण पीएम आवास तथा 19,000 शहरी पीएम आवास बने। 2018 से 2023 तक भूपेश सरकार ने 10 लाख से अधिक पीएम आवास बनाये थे। शेष लगभग 7 लाख आवास बनाने के लिए भूपेश बघेल सरकार ने विगत बजट में 3234 करोड़ का प्रावधान किया तथा 7 लाख आवासहीनों के लिए मकान बनाने के लिए पहनी किश्त अक्टूबर में ही भूपेश सरकार ने डाल दिया था। साय सरकार तो आवास के मामले में केवल बयान देने की राजनीति कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी धमतरी के सरईटोला की मांदर

शेयर करेस्वतंत्रता दिवस पर कलाकार पेश करेंगे गुट्टा मांदर नृत्य छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर/धमतरी, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस इस बार छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति के लिए खास गौरव लेकर आ रहा है। 15 अगस्त को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में धमतरी जिले के नगरी विकासखंड के ग्राम सरईटोला (गुडरापार) के […]

You May Like

जेन-जी की आदत को डॉक्टर्स ने बताया दिल के लिए खतरनाक....|....'हमारे खेलने का तरीका अलग, लेकिन...'....|....सर्फिंग में भारत का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त....|....'मेडल की अहमियत को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता'....|....विनोद अदाणी के खिलाफ एमपीएस से जुड़ा मामला बंद....|....लिव-इन पार्टनर से विवाद के बाद गायब हुई महिला....|....शराब-तंबाकू की तरह बैन हों मीट के विज्ञापन....|....किताब-कलम की उम्र में हाथों में झाड़ू, सरकारी स्कूल की तस्वीरों से उठे सवाल....|....गुना पुलिस में एआई से होगा ड्यूटी मैनेजमेंट....|....अमेरिका में इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा भारत का एस्सार ग्रुप