प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज भाषण देने में माहिर, लेकिन भाषणों से पेट नहीं नहीं भरता…खड़गे का आरोप

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 08 नवंबर 2023। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल को गंगा-जमुनी तहजीब का शहर बताते हुए आज आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोग मिलकर इस वातावरण को खराब कर रहे हैं। खड़गे ने भोपाल में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भोपाल का वातावरण गंगा-जमुनी तहजीब का वातावरण है, जो सबको मिलजुल कर रहना सिखाता है, लेकिन भाजपा और संघ के लोग इस वातावरण को खराब करते हैं। भाजपा के लोग भारत तोड़ने वाले लोगों में से हैं, जबकि कांग्रेस भारत जोड़ने की कोशिश कर रही है। 

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाषण देने में माहिर हैं, लेकिन भाषणों से पेट नहीं भरता। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोगों को जनता की वास्तविक स्थिति से कोई सरोकार नहीं है, इनका ध्यान केवल चुनाव जीतने पर है। खड़गे ने 2018 में कांग्रेस की सरकार के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा किये गये कार्यों को भी गिनाया। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस द्वारा दी गईं गारंटियों को भी दोहराया।  खड़गे ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने के बाद बेरोजगारी खत्म करेगी और महंगाई पर लगाम लगाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग दियासलाई की डिब्बी अपने जेब में रखते हैं और समाज के लोगों को आपस में भड़काकर उनमें आग लगाते हैं। 

कांग्रेस ने आजादी की लड़ाई लड़ी और देश के निर्माण में जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में मजबूती से काम किया, बाबा साहब डॉक्टर अंबेडकर ने एक ऐसा संविधान दिया जिसमें गरीबों, दलितों और महिलाओं को अधिकार दिया है। खड़गे ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने बड़े-बड़े कारखाने बनाने का काम किया। प्रदेश में भी बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां लगाई, जिससे लाखों लोगों को नौकरियां मिली, लेकिन भाजपा आज उन्हीं कारखानों और कंपनियों को बेचने का काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

केंद्र ने कांग्रेस के घोटालों को रोका, उस पैसे का इस्तेमाल गरीबों के लिए किया, एमपी में बोले पीएम मोदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 08 नवंबर 2023। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर अपने शासनकाल के दौरान भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया और कहा कि केंद्र में भाजपा के सत्ता में आने के बाद उनकी सरकार ने सभी घोटालों को रोक दिया और इसमें […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर