लाउडस्पीकर विवाद: एमएनएस ने शिवसेना भवन के बाहर किया हनुमान चालीसा का पाठ, भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 10 अप्रैल 2022। महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने रामनवमी के मौके पर शिवसेना भवन के बाहर लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ किया है।  इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसके बाद शिवसेना भवन के बाहर पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। बता दे कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने कुछ दिन पहले चेतावनी देते हुए कहा था कि मस्जिदों के बाहर से लाउडस्पीकर हटाए जाएं नहीं तो वे मस्जिद के सामने हनुमान चालीसा बजाएंगे। जिसके बाद शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा था कि महाराष्ट्र में कानून का राज चलेगा।

जानें क्या कहा था राज ठाकरे ने
राज ठाकरे ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि मैं नमाज के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन सरकार को मस्जिद के लाउडस्पीकर हटाने पर फैसला लेना चाहिए। मैं अभी चेतावनी दे रहा हूं। लाउडस्पीकर हटाओ वरना मस्जिद के सामने लाउडस्पीकर लगाएंगे और हनुमान चालीसा बजाएंगे। उन्होंने कहा कि  मुझे यह देखकर खुशी हुई कि उत्तर प्रदेश प्रगति कर रहा है। हम महाराष्ट्र में वही विकास चाहते हैं। अयोध्या जाऊंगा, लेकिन आज नहीं बताऊंगा कब, हिंदुत्व की भी बात करूंगा। मुझे अपने धर्म पर गर्व है।

महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने दी थी चेतावनी
राज ठाकरे द्वारा लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाने के एलान के बाद मुंबई के घाटकोपर इलाके के अलावा नासिक में एमएनएस कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा बजाने की शुरुआत की। इस मुद्दे पर महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर समाज में तनाव पैदा करने की कोशिश की गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

मौत तुम लोगों के सिर पर मंडरा रही है: कर्नाटक के दो पूर्व सीएम समेत 64 लोगों को मिली जान से मारने की धमकी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बेंगलुरु 10 अप्रैल 2022। कर्नाटक में कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, जेडीएस नेता व पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी और प्रसिद्ध प्रगतिशील साहित्यकार के वीरभद्रप्पा सहित 64 लोगों को जान से मारने की धमकी देने वाले संदेश मिले हैं। जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी […]

You May Like

कुलगाम में आंतकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत....|....स्कूलों में पुस्तक नहीं पहुँची, बिना पढ़े तिमाही परीक्षा कैसे उत्तीर्ण करेंगे छात्र ?....|....राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो गयी है - कांग्रेस....|....धर्मांतरण के नाम पर दंगा, सरकार की विफलता - कांग्रेस....|....भद्रवाह की वादियों में सादिया खतीब ने खोजा सुकून....|....‘Rise & Fall’ में खुशी मुखर्जी का होगा पावर गेम?....|....8 अगस्त को आएगा ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर....|....AA23 में अल्लू अर्जुन का दिखेगा अब तक का सबसे अलग अवतार....|....दिल्ली में लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च, 500 महिलाओं ने भरा फॉर्म....|....नकली पुलिस बनकर वाहन चेकिंग कर रहे दो युवक गिरफ्तार