फिल्म देखकर घर लौट रहे परिवार की ट्रक से टकराई गाड़ी, सड़क हादसे में से पांच की हुई मौत और सात घायल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जगदलपुर 19 नवंबर 2025। बड़े डोंगर में रहने वाला एक परिवार स्कॉर्पियो में सवार होकर बीती रात फिल्म देखने के लिए कोंडागांव आया हुआ था। जहां से वापस जाने के दौरान अचानक उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल कोंडागांव लाया गया, जहां से 2 को उपचार के लिए मेकाज रेफर किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए कोंडागांव थाना प्रभारी टामेश्वर चौहान ने बताया कि तेज रफ्तार स्कॉर्पियो जो कोंडागांव से देर रात बड़े डोंगर के लिए निकली थी। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर स्थित मसोरा टोल प्लाजा के पास खड़े ट्रक से जा टकराई। इस घटना में स्कार्पियो सवार पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 घायल हो गए, इन घायलों में दो की स्थिति ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि स्कार्पियो सवार सभी लोग देर रात कोंडागांव थिएटर में फिल्म देखने के लिए आए हुए थे। रात करीब 12 बजे फिल्म खत्म होने के बाद वापस बड़े डोंगर जा रहे थे। ये सभी भैसाबेडा बड़ेडोंगर क्षेत्र के निवासी हैं, वहीं स्कॉर्पियो में  करीब 13 लोग सवार थे।  मृतकों मे लखन मण्डावी, भूपेंद्र मण्डावी, रूपेश मण्डावी, नूतन मांझी , शत्रुघ्न मांझी शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

ISIS से जुड़े दो आरोपी हिरासत में, ATS की बड़ी कार्रवाई; डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दी जानकारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 19 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से कथित संबंध के चलते रायपुर में दो किशोरों को हिरासत में लिया है। यह जानकारी छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी। शर्मा ने कहा कि राज्य में यह इस तरह का […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान