राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर पूर्व सीएम बघेल ने खाई बासी, सोशल मीडिया पर शुरु किया कैंपेन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 01 मई 2024। राष्ट्रीय मजदूर दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने रायगढ़ में बासी खाकर सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेट्फॉर्म एक्स पर पूर्व सीएम ने राष्ट्रीय मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से बोरे-बासी खाते हुए फोटो-वीडियो को हैशटैग के साथ शेयर करने की भी अपील की है। बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री बघेल ने अपने कार्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ में मजदूर दिवस को ‘बोरे बासी दिवस’ घोषित किया था।

पीसीसी चीफ दीपक बैज सहित कांग्रेस नेताओं ने खाई बासी

कांग्रेस पार्टी ने अपने कार्यकाल से आज के दिन को बोरे बासी दिवस के रूप में मनाने की परंपरा को जारी रखा हुआ है। आज पू्र्व सीएम के अलावा  प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने भी अपने-अपने परिवार के साथ बासी का आनंद लिया और सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर  कैंपेन का हिस्सा बनते हुए मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दी हैं।

क्या होता है बोरे और बासी

छत्तीसगढ़ राज्य में अधिकतम मजदूर बोरे और बासी का सेवन करते हैं। दरअसल, चांवल को पका कर उसे पानी में भिगा दिया जाता है और इसे आम के आचार या टमाटर की चटनी के साथ खाया जाता है। वहीं बासी रात में पके हुए चांवल को पानी में भिगाकर रखा जाता है और सुबह आचार, सब्जी या चटनी के साथ इसका सेवन किया जाता है। आपको बता दें, गर्मियों के दिन में बासी का सेवन करन काफी सेहतमंद होता है।

 

Leave a Reply

Next Post

प्रियंका गांधी का दावा- 'आज देश में 70 करोड़ बेरोजगार', बीजेपी-सीएम सरमा पर भी साधा निशाना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 01 मई 2024। देश में लोकसभा चुनावों को लेकर विभिन्न राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। हर तरफ चुनावी गतिविधियां भी शुरू हो गई हैं। नेताओं के दौरे भी बढ़ने लगे हैं। फिलहाल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव प्रचार के लिए असम पहुंची हुई हैं। यहां धुबरी […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की