बहराइच में जंगल से लकड़ी लेने गए वृद्ध को बाघ ने बनाया निवाला

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बहराइच, 18 अक्टूबर 2026। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर रेंज में जंगल से लकड़ी लेने गए 75 वर्षीय वृद्ध की बाघ के हमले में मौत हो गई। शनिवार शाम जंगल गए वृद्ध देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। रविवार को दोबारा तलाश के दौरान जंगल के अंदर झाड़ियों में उनका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।

जानकारी के अनुसार, मोतीपुर रेंज की ग्राम पंचायत राजापुर कला के मजरा बनकटवा निवासी उस्मान (75) शनिवार शाम लकड़ी लेने जंगल गए थे। देर रात तक उनके घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। उन्होंने आसपास के इलाकों में उनकी तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।

रविवार को परिजन फिर से जंगल के भीतर खोजबीन करने पहुंचे। इस दौरान घर से करीब सौ मीटर अंदर झाड़ियों में उस्मान का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। बाघ के हमले में उनकी मौत की आशंका जताई गई है। वृद्ध का शव मिलने की सूचना पर वन विभाग की टीम और मोतीपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद जंगल से सटे गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों में बाघ की मौजूदगी को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Leave a Reply

Next Post

परिवार के पांच लोगों की मौत मामले में नया मोड़

शेयर करेमहेश की दो बहन और बहनोई गिरफ्तार; पूरी कहानी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           ग्रेटर नोएडा, 18 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में शनिवार को एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक महेश के […]

You May Like

अवैध खनन में जेसीबी ऑपरेटर को तीन साल की सजा....|....जंतर-मंतर से गेमिंग की दुनिया तक पहुंचा विरोध-प्रदर्शन....|....परिवार के पांच लोगों की मौत मामले में नया मोड़....|....बहराइच में जंगल से लकड़ी लेने गए वृद्ध को बाघ ने बनाया निवाला....|....प्रदेश में किसानों के बच्चों के लिए दोगुनी हुईं छात्रवृत्ति की सीटें....|....कोलकाता भगदड़ में 19 मौतें, 5 ICU में भर्ती....|....प्रियंका चोपड़ा: एनुअल एकेडमी म्यूजियम गाला पहुंचीं अभिनेत्री....|....शुगर के मरीजों को फल खाने से डरने की जरूरत नहीं....|....इंटर मियामी की जीत में चमके लियोनल मेसी....|....कंसास में फुटबॉल मैच के दौरान मैदान में घुसी कार