अमृतसर में ‘केसरी 2’ देखकर भावुक हुए शहीदों के परिवार

शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 29 अप्रैल 2025। अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी 2’ सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है और दर्शकों को भावनात्मक रूप से भी जोड़ रही है। हाल ही में अमृतसर के एक सिनेमाघर में जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों के परिवारों ने फिल्म देखी। फिल्म ने न सिर्फ उन्हें अपने पूर्वजों की याद दिलाई, बल्कि भावुक भी कर दिया। ‘केसरी 2’ ने थिएटर में दस दिन पूरे कर लिए हैं। फिल्म की कहानी जलियांवाला बाग त्रासदी की पीड़ा को गहराई से दर्शाती है। फिल्म देखने पहुंचे शहीदों के परिजनों ने अपने अनुभव साझा किए। किसी ने अपने दादा को याद किया, तो किसी ने अपने पिता को, जो इस भीषण हत्याकांड में शहीद हुए थे। अपनों की याद में कई लोगों की आंखें नम हो गईं।

दर्शकों का कहना था कि ऐसी फिल्में हमारे इतिहास को जीवित रखने के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने ‘केसरी 2’ की कहानी और भावनात्मक प्रस्तुति की सराहना की। अगर फिल्म के विषय की बात करें तो ‘केसरी चैप्टर 2’ सी. शंकरन नायर और 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार ने वकील सी. शंकरन नायर की भूमिका निभाई है, जो ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ न्याय के लिए लड़ते हैं। अक्षय के अलावा फिल्म में आर. माधवन और अनन्या पांडे भी अहम भूमिकाओं में हैं। माधवन का किरदार ब्रिटिश सरकार की ओर से मुकदमा लड़ता है, जबकि अनन्या ने भी एक वकील का दमदार किरदार निभाया है, जिसे काफी सराहा जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

दर्शक देखेंगे अब तन्वी द ग्रेट में 'शुभांगी' का जादू

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 29 अप्रैल 2025। प्रतिष्ठित काजोल ने तन्वी द ग्रेट के साथ भारतीय सिनेमा की भावी अभिनेत्री ‘शुभांगी’ को पेश किया। तन्वी द ग्रेट की पहली घोषणा के बाद से ही मुख्य अभिनेत्री की पहचान गुप्त रखी गई थी। एक भव्य अनावरण में निर्माता और निर्देशक […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन