एनिमल की बंपर ओपनिंग के बीच निर्माताओं के लिए बुरी खबर, ऑनलाइन लीक हुई रणबीर कपूर की फिल्म

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 02 दिसंबर 2023। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘एनिमल’ ने रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मूवी का ओपनिंग डे कलेक्शन धुआंधार रहा है। ‘एनिमल’ ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये की कमाई की है। रणबीर कपूर अभिनीत इस मूवी को देखने के बाद से लोग सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं, पब्लिक रिव्यू में भी इसे ब्लॉकबस्टर बताया जा चुका है। फिल्म के लिए जनता का क्रेज इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ देखने को मिल रहा है। हालांकि, अब इसके निर्माताओं के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। फिल्म रिलीज के साथ ही ऑनलाइन लीक हो गई है। 

‘एनिमल’ ने की बंपर ओपनिंग 

रणबीर कपूर वर्तमान में संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल’ में विजय के किरदार के लिए मिल रही जबरदस्त सराहना और प्रशंसा का आनंद ले रहे हैं। फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है, और कई रिकॉर्ड तोड़ने की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। मूवी ने भारत में 61 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली है। फिल्म को आलोचकों और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है, लेकिन दर्शकों के बीच यह जानने की एक खास तरह की उत्सुकता है कि फिल्म में वास्तव में क्या है।

ऑनलाइन लीक हुई ‘एनिमल’

‘एनिमल’ के ब्लॉकबस्टर होने का सबूत इसके ओपनिंग डे कलेक्शन से साफ मिल रहा है। मूवी सिनेमाघरों में छाई हुई है, लेकिन इसी बीच इसके निर्माताओं के लिए निराश करने वाली खबर सामने आई है। फिलहाल यह फिल्म विभिन्न वेबसाइटों, टेलीग्राम चैनलों पर उपलब्ध है, और नियमित फॉरवर्ड की तरह व्हाट्सएप पर भी साझा की जा रही है। फिल्म के ऑनलाइन वायरल होने का सिलसिला तेजी से आगे बढ़ रहा है। इतना ही नहीं 1 दिसंबर की दूसरी रिलीज, विक्की कौशल और मेघना गुलजार की ‘सैम बहादुर’ भी ऑनलाइन लीक हो गई है। ‘सैम बहादुर’ रिलीज के 6 घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हो गई थी। 

वीकएंड पर और बढ़ेगा ‘एनिमल’ का कारोबार

जहां तक बॉक्स ऑफिस रिटर्न की बात है, तो ‘एनिमल’ की लीक से फिल्म को कितना नुकसान होगा यह तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल, वीकएंड पर ‘एनिमल’ के कलेक्शन में कई गुना बढ़ोतरी की उम्मीद है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

Leave a Reply

Next Post

स्विच हिट पर रिंकू ने लगाया छक्का तो अपनी सीट से उछल पड़े कप्तान सूर्यकुमार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 02 दिसंबर 2023। भारत ने शुक्रवार को चौथे टी20 में ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हरा दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 174 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया सात विकेट गंवाकर 154 रन ही बना सकी। […]

You May Like

सांठ-गांठ से सार्वजनिक उपक्रमों को खोखला कर बेचने की साजिश रच रही केंद्र सरकार - डॉ महंत....|....कुलगाम में आंतकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत....|....स्कूलों में पुस्तक नहीं पहुँची, बिना पढ़े तिमाही परीक्षा कैसे उत्तीर्ण करेंगे छात्र ?....|....राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो गयी है - कांग्रेस....|....धर्मांतरण के नाम पर दंगा, सरकार की विफलता - कांग्रेस....|....भद्रवाह की वादियों में सादिया खतीब ने खोजा सुकून....|....‘Rise & Fall’ में खुशी मुखर्जी का होगा पावर गेम?....|....8 अगस्त को आएगा ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर....|....AA23 में अल्लू अर्जुन का दिखेगा अब तक का सबसे अलग अवतार....|....दिल्ली में लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च, 500 महिलाओं ने भरा फॉर्म