8 साल की बच्ची से रेप फिर गला घोंटकर हत्या करने वाला नाबालिग चढ़ा पुलिस के हत्थे, भीड़ ने आरोपी को पीटा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 16 दिसंबर 2022। रायपुर में लापता हुई 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। इस वारदात को उसके 14 साल के पड़ोसी लड़के ने ही अंजाम दिया। इलाके लोग एक सप्ताह से बच्ची के मिलने की दुआएं कर रहे थे। मिली तो उसकी लाश। जब पुलिस की टीम ने नाबालिग को बच्ची के पड़ोस से ही पकड़ा तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। 8 साल की मासूम के साथ जो हुआ वो लोग नजरअंदाज नहीं कर सके, भीड़ का गुस्सा हावी हो गया। जब पुलिस नाबालिग को साथ लेकर जाने लगी तो पूरे मोहल्ले की औरतों, युवकों ने पुलिस की गाड़ियों को घेर लिया।

मोहल्ले की हर महिला के भीतर मौजूद मां बच्ची के रेप के बाद हत्या के दर्द को महसूस कर रही थी। किसी का गला भर आया तो किसी के हाथ गुस्से से उठ गए। पुलिस की टीम नाबालिग को कार में बैठा रही थी, कि एक युवक ने नाबालिग को तमाचा जड़ दिया, फिर दूसरे युवक ने भी नाबालिग को मारा। पूरी भीड़ मारो-मारो का शोर मचाने लगी। पुलिस गाड़ी की सायरन भीड़ के गुस्से की आवाज में दब गई। गुस्साई औरतें और लोग नाबालिग तक अपना हाथ पहुंचाकर उसे पीटना चाह रहे थे। लोग कहते रहे इसे हमारे हवाले कर दो हिसाब हो जाएगा, भीड़ नाबालिग आरोपी की जानलेकर गुस्सा शांत करने के मूड में थी।

लड़कों ने पुलिस कार के सामने गिरा दी बाइक्स
मोहल्ले के लड़कों ने शोर मचाते हुए नाबालिग को थाने ले जाने का विरोध किया। सभी कहने लगे कि इसे हमारे हवाले करो। कुछ लड़कों ने पुलिस की गाड़ी के सामने बाइक, स्कूटर गिरा दिए ताकि गाड़ी आगे न जा सके। बड़ी मुश्किल से पुलिस नाबालिग को साथ लेकर गाड़ी तक पहुंची। महिलाएं गाड़ी के शीशे को पीटने लगी। पुलिस को भीड़ आगे जाने नहीं दे रही थी। इसके बाद पुलिस जवानों ने भीड़ को खदेड़कर हटाया और नाबालिग को कानूनी कार्रवाई के लिए साथ ले गए। मगर बस्ती के लोगों में अब भी गुस्सा बाकी है।

पोर्न वीडियोज देखता था नाबालिग
बच्ची की हत्या करने वाले 14 साल के लड़के ने अपना जुर्म पुलिस के सामने कबूला है। उसने कहा कि हां, मैंने ही उसे मारा है। पुलिस को इसने पूछताछ में बताया कि मैं उसके साथ संबंध बनाना चाहता था, वो इनकार कर रही थी। इसलिए मैंने उसे मारा। पहले उसके साथ जबरदस्ती गलत हरकत की फिर सुनसान जगह देखकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। नाबालिग ने ये भी बताया कि वो अपने कुछ परिजनों और दोस्तों के मोबाइल पर पोर्न वीडियोज देखा करता था। इस वजह से ही ये बातें उसके दिमाग में आईं।

सब्जी और फल तोड़ने के बहाने साथ ले गया था
नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वो बच्ची को सब्जी और फल तोड़ने के बहाने साथ लेकर गया था। चूंकि नाबालिग बच्ची के पड़ोस में ही रहता था, बच्ची उसे जानती थी। नाबालिग एक पॉलिथिन लेकर आया और कहा- पास में कुछ अच्छे फल लगे हैं तोड़कर खाएंगे। दोनों बस्ती से बाहर सुनसान जगह पर गए जहां कांड हुआ। नाबालिग अपने परिवार के साथ 5 महीने पहले ही बच्ची के पड़ोस में रहने आया था।

Leave a Reply

Next Post

'पठान' पर फूटा मध्य प्रदेश उलेमा बोर्ड का गुस्सा, बोले- नहीं उड़ाने देंगे इस्लाम का मजाक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 17 दिसंबर 2022। बॉलीवुड के किंग खान की कमबैक फिल्म अपनी रिलजी से पहले ही विवादों में घिर गई है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ का विरोध पूरे देश में हो रहा है। इसके गाने ‘बेशर्म रंग’ पर सोशल मीडिया से लेकर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप